Korba News: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, खुद भी था पत्नी का कातिल, जमानत पर था बाहर
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पड़ोसी महिला पर बुरी नजर रखने के आरोप में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या …

Ayodhya News | Photo Credit: IBC24 File Photo
- कोरबा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पड़ोसी दंपति पर आरोप
- मृतक पहले पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका था
- महिला पर बुरी नजर रखने के आरोप में घर में बांधकर की गई पिटाई
Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पड़ोसी महिला पर बुरी नजर रखने के आरोप में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र के साजापानी गांव का है, जहां मृतक शत्रुघ्न चौहान की संदिग्ध गतिविधियों से परेशान होकर पड़ोसी दंपति ने उसे घर में बंधक बनाकर मार डाला।
यह है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, उत्तरा चौहान और उनकी पत्नी जानकी चौहान ने शत्रुघ्न को उसके घर से पकड़कर अपने घर ले जाया और वहां उसके हाथ-पैर बांधकर बुरी तरह पीटा। ग्रामीणों ने जब शत्रुघ्न की हालत बिगड़ती देखी, तब 112 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाई गई। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक का रह चुका है आपराधिक इतिहास
Korba News: जानकारी के अनुसार, शत्रुघ्न चौहान पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका था। चार साल पहले उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और वह उस मामले में जमानत पर बाहर आया था। जेल से छूटने के बाद वह अक्सर पड़ोसियों को परेशान करता था और महिला पर बुरी नजर रखने की शिकायत पहले भी कई बार हो चुकी थी।
बेटे ने दी जानकारी
मृतक के बेटे निखिल चौहान ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई अपनी बुआ के साथ रहते हैं। दोस्तों से फोन पर जानकारी मिलने के बाद जब वह घटनास्थल पर पहुंचा, तब तक उसके पिता की हालत बेहद नाजुक थी। उसका कहना है कि उसके पिता को मारने से पहले किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। वहीं, कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने जानकारी दी कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र, ग्राम साजापानी की है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Korba News: A young man was beaten to death for allegedly molesting a woman; two accused are in custody. Read the full story.
कोरबा
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm