Korba News: फिल्मी अंदाज में लूटी कार, पहले गाड़ी की बुकिंग फिर जंगल में पहुंचते ही दिखाया असली रूप
Korba News: यह वारदात इतनी फिल्मी अंदाज में हुई कि पुलिस भी हैरान है। चालक को जंगल में छोड़ने के बाद आरोपी कार लेकर अंबिकापुर की ओर फरार हो गए …

Korba Car loot case, image source: ibc24
- आरोपियों ने उल्टी करने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई
- चांपा टैक्सी स्टैंड से कोरबा जाने के लिए चार लोगों ने बुक कराया था कार
कोरबा: Korba Car loot case, कोरबा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहाँ चांपा के एक टैक्सी चालक को बंदूक की नोक पर अगवा कर उसकी शिफ्ट डिजायर कार लूट ली गई। यह वारदात इतनी फिल्मी अंदाज में हुई कि पुलिस भी हैरान है। चालक को जंगल में छोड़ने के बाद आरोपी कार लेकर अंबिकापुर की ओर फरार हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, चांपा निवासी टैक्सी चालक अंकुश यादव ने अपनी शिफ्ट डिजायर कार को चांपा टैक्सी स्टैंड से कोरबा जाने के लिए चार लोगों को बुक कराया था। कोरबा पहुंचने से पहले, उरगा थाना अंतर्गत बरपाली के पास आरोपियों ने उल्टी करने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई। इसके बाद उन्होंने अंकुश के गले पर चाकू रख दिया और बंदूक दिखाकर उसे किडनैप कर लिया। बदमाशों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया।
Korba Car loot News , कुछ दूर जाने के बाद, बांगो थाना अंतर्गत जंगल में आरोपियों ने अंकुश को गाड़ी से उतार दिया और कार लेकर अंबिकापुर की ओर भाग निकले। किसी तरह अंकुश यादव पैदल चलकर पुलिस थाने पहुंचा और अपनी आपबीती सुनाई। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
आरोपियों की सारी करतूत टोल नाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर ने बताया कि यह घटना सामने आई है। उन्होंने पुष्टि की कि आरोपियों ने गाड़ी बुक करने के नाम पर हथियार दिखाकर कार लूटी है। पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। अच्छी बात यह है कि आरोपियों की सारी करतूत टोल नाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को उन्हें पकड़ने में मदद मिलेगी। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
read more: धोनी ने जब इंग्लैंड के एक ट्रक चालक के 50वें जन्मदिन को यादगार बना दिया था
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Korba News: Car looted in a filmy style, first the car was booked and then the real form was shown as soon as it reached the forest
कोरबा
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm