Korba Tornado Incident: छत्तीसगढ़ में दिखा दुर्लभ बवंडर! स्थानीय लोग और मौसम वैज्ञानिक हैरान, कैमरे में कैद हुआ नज़ारा
छत्तीसगढ़ में दिखा दुर्लभ बवंडर…Korba Tornado Incident: Rare tornado seen in Chhattisgarh! Locals and meteorologists are surprised
कोरबा: Korba Tornado Incident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाल ही में एक अत्यंत दुर्लभ और चौंकाने वाला प्राकृतिक दृश्य सामने आया है जिसने न सिर्फ स्थानीय लोगों को दहला दिया बल्कि मौसम विशेषज्ञों को भी हैरान कर दिया। यह नज़ारा उरगा-धरमजयगढ़ नेशनल हाइवे के निर्माणाधीन हिस्से पर देखा गया है जहां अचानक एक विशाल बवंडर उत्पन्न हो गया।
Korba Tornado Incident: इस बवंडर की खासियत यह थी कि इसका आधार ज़मीन पर तेजी से घूम रहा था और इसका ऊपरी सिरा आसमान में बादलों से जा मिला था। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो धरती और आकाश के बीच कोई अदृश्य ऊर्जा का सेतु बन गया हो। दृश्य इतना अद्भुत और फिल्मी था कि वहां मौजूद हर व्यक्ति कुछ क्षणों के लिए अचंभित रह गया।
Korba Tornado Incident: हालाकिं इस घटना के दौरान किसी प्रकार की जनहानि या बड़ी क्षति की कोई सूचना नहीं है पर बवंडर के प्रभाव से धूल, मिट्टी और छोटे-छोटे वस्तुएं हवा में उड़ने लगीं जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी। मौके पर मौजूद था और IBC24 न्यूज़ टीम ने इस दृश्य को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में बवंडर की तीव्र गति और उसकी ऊंचाई साफ़ देखी जा सकती है जो बादलों से मिलती हुई दिखाई दे रही थी।
Korba Tornado Incident: मौसम विशेषज्ञों की मानें तो यह एक दुर्लभ प्राकृतिक घटना हो सकती है जिसे डस्ट डेविल या लैंडस्पाउट कहा जाता है। ये गर्म सतह और ठंडी हवा के टकराव से बनते हैं पर इस बार इसकी तीव्रता और ऊंचाई ने इसे असामान्य बना दिया। विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना गर्मी और आर्द्रता के असंतुलन का परिणाम हो सकती है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह एक "डस्ट डेविल" या "लैंडस्पाउट" प्रकार की दुर्लभ बवंडर घटना थी जो गर्म सतह और ठंडी हवा के टकराव से बनती है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Korba Tornado Incident: Rare tornado seen in Chhattisgarh
कोरबा
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm