Patwari Arrest With Bribe: पटवारी सुल्तान सिंह 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप, किसान से की थी पैसों की मांग
पटवारी सुल्तान सिंह 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…Patwari Arrest With Bribe: Patwari Sultan Singh arrested red handed while

Patwari Arrest With Bribe | Image Source | IBC24
- पटवारी सुल्तान सिंह बंजारा ₹10,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार,
- ACB ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर दबोचा,
- वृद्ध किसान सुमार सिंह ने ACB को शिकायत की थी,
कोरबा: Patwari Arrest With Bribe: कोरबा जिले में पदस्थ पटवारी सुल्तान सिंह बंजारा को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी वृद्ध किसान सुमार सिंह से जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन चढ़ाने के एवज में ₹10,000 की रिश्वत मांग रहा था।
Patwari Arrest With Bribe: किसान ने पटवारी की इस मांग की शिकायत ACB से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर पटवारी को कलेक्टर कार्यालय के बाहर रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय में पटवारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चल रहा था।
Patwari Arrest With Bribe: जानकारी के मुताबिक, आरोपी पटवारी सुल्तान सिंह की पदस्थापना अजगरबहार तहसील में है और वह पसान क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर की जमीन से संबंधित रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। जैसे ही किसान ने उसे पैसे दिए, ACB की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।
Patwari Arrest With Bribe: इस कार्रवाई की खबर फैलते ही राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल ACB आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है। यह घटना प्रशासनिक सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली बड़ी कार्रवाई के रूप में देखी जा रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "कोरबा पटवारी रिश्वत" मामले में आरोपी सुल्तान सिंह बंजारा हैं, जो अजगरबहार तहसील में पदस्थ हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Patwari Arrest With Bribe: Patwari Sultan Singh arrested red handed while taking
कोरबा
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am