Korba News: शादी के बाद से इस बात के लिए परेशान करता था पति, सास-ससुर भी देते थे साथ… परेशान पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां अपनी ही पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में सीएसईबी चौकी पुलिस ने …

Korba News
- कोरबा में नवविवाहिता ने दहेज़ प्रताड़ना के चलते की आत्महत्या।
- परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल ने ₹2 लाख दहेज की मांग की।
- सीएसईबी चौकी पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
Korba News: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां अपनी ही पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में सीएसईबी चौकी पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। दरअसल 21 सिंतबर को नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतिका के परिजनों ने एसपी दफ्तर पहुंचकर ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत भी की थी। ये मामला सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र के मानस नगर बस्ती का है। मृतक के परिजनों ने दामाद और ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। इसके अलावा मृतिक के परिजनों का ये भी आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज में 2 लाख रुपए मांग रहे थे साथ ही उनके दामाद के दूसरी महिला से अवैध संबंध भी थे। जिसका विरोध करने पर आए दिन वो मारपीट करता था। जिससे प्रताड़ित होकर उसने फांसी लगा ली।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा अमोरा निवासी 25 वर्षीय यामिनी विश्वकर्मा की शादी 17 मई 2023 को मानस नगर निवासी अनिल विश्वकर्मा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन 21 सिंतबर 2025 को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पूरे मामले शिकायत करने परिजन एसपी दफ्तर पहुंचे थे।
दहेज़ को लेकर किया प्रताड़ित
मृतिका की मां श्वेता विश्वकर्मा ने बताया कि जब वो (मृतक बेटी) तीज में घर आई थी तब उसने बताया था कि ससुराल वाले दहेज में 2 लाख रुपए की डिमांड कर रहे हैं। पति भी आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। मृतिका की मां ने ये भी बताया कि दामाद का किसी और लड़की के साथ चक्कर है। जो कि शादीशुदा है। ये बात बेटी ने मायके आने पर बताया। जिसका विरोध करने पर वो मारपीट करता था। दहेज और मारपीट से तंग आकर उसने अपनी जान दे दी। फ़िलहाल पुलिस ने मामले में आरोपी पति अनिल विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले, सीएसईबी चौकी क्षेत्र, मानस नगर बस्ती में हुई। नवविवाहिता ने 21 सितंबर 2025 को आत्महत्या की।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: The husband had been harassing her for this since their marriage, and her in-laws also supported her... The distressed wife took this horrific step
कोरबा
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm