BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Viral Video: कोरबा में युवक को उसके ही परिजनों ने पड़ोसियों संग मिलकर की पिटाई, हाथ पैर पकड़कर बीच सड़क फेंका…वीडियो वायरल

korba News: उसने घर की एक बुजुर्ग महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट भी की। उसकी हरकतों से तंग आकर घरवालों और पड़ोसियों ने उसे सबक सिखाने के …

korba viral video: image source: ibc24

korba viral video: image source: ibc24

Dr.Anil Shukla
Published: 29 Nov 2025 | 5:58 pmModified: 29 Nov 2025 | 6:02 pm
HIGHLIGHTS
  1. युवक की हरकतों से परेशान होकर किया पुलिस के हवाले
  2. घरवालों और पड़ोसियों ने सबक सिखाने के लिए उसकी पिटाई की
  3. अरमान खान पहले भी अपने पिता के साथ कर चुका है मारपीट

कोरबा: korba News, कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार बाजार रोड पर 24 वर्षीय अरमान खान को उसके परिजनों और आसपास के लोगों ने जमकर पीटा। युवक की हरकतों से परेशान होकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। अरमान खान पहले भी हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है। युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम अरमान खान घर के आसपास उत्पात मचा रहा था। उसने घर की एक बुजुर्ग महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट भी की। उसकी हरकतों से तंग आकर घरवालों और पड़ोसियों ने उसे सबक सिखाने के लिए पहले उसकी पिटाई की। इसके बाद उसके दोनों हाथ-पैर पकड़कर घर ले जाने का प्रयास किया गया। लगभग आधे घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

अरमान खान पहले भी अपने पिता के साथ कर चुका है मारपीट

korba News, उसकी हरकतों से परेशान होकर मानिकपुर चौकी पुलिस को इसकी शिकायत की गई। पुलिस ने युवक को चौकी लाकर परिजनों की शिकायत पर उसके खिलाफ कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि अरमान खान पहले भी अपने पिता के साथ मारपीट कर चुका है। इस मामले की शिकायत भी मानिकपुर चौकी में की गई थी और उसके खिलाफ कार्रवाई भी हुई थी। इसके बावजूद उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया, जिससे लोग लगातार परेशान हैं।

इन्हें भी पढ़े:-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: young man was beaten up by his own family members along with neighbours, he was caught by hands and legs and thrown in the middle of the road...video goes viral

शहर की खबरें
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

01 Oct 2026 | 6:32 pm