कुशीनगर में 26 दिन से लापता महिला का शव गन्ने के खेत में मिला
कुशीनगर में 26 दिन से लापता महिला का शव गन्ने के खेत में मिला
कुशीनगर (उप्र), 22 दिसंबर (भाषा) कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में 26 दिन से लापता एक महिला का शव गन्ने के खेत से बरामद किया गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि महिला की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई जिसका संदेह उसके एक दूर के रिश्तेदार पर है।
पुलिस के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में बीते 26 नवंबर की शाम को 40 वर्षीय महिला खेत की ओर गई थी, लेकिन काफी समय बाद भी वापस नहीं आई। दो दिन तक तलाश के बाद 29 नवंबर को महिला के बेटे ने उसके गायब होने की सूचना पुलिस को दी और पुलिस महिला की तलाश में जुट गई।
पुलिस के अनुसार जांच में महिला के दूर के रिश्तेदार बसंत निवासी पिपरहिया थाना रामकोला की भूमिका संदिग्ध पाई गई। एक अधिकारी के अनुसार पुलिस उसके घर पहुंची तो वह फरार मिला और उसका मोबाइल भी बंद था।
पुलिस के अनुसार शनिवार देर शाम पुलिस ने उसकी लोकेशन के आधार पर उसे उसके घर से पकड़ा। प्रारंभिक पूछताछ में तो उसने इस घटना से अनभिज्ञता जताई, पर सख्ती बरतने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने गन्ने के खेत से क्षत-विक्षत शव बरामद कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। फॉरेसिंक टीम ने भी जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए।
नेबुआ नौरंगिया के थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम के बाद डीएनए जांच कराई जाएगी।
भाषा सं आनन्द
वैभव
वैभव
लेखक के बारे में
Web Title: कुशीनगर में 26 दिन से लापता महिला का शव गन्ने के खेत में मिला
KUSHINAGAR
और भी पढ़ें ›उप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pmदेश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश
01 Oct 2026 | 3:28 pmठगी के आरोप में दंपति गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 3:19 pmहमीरपुर के स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी का वाहन रोका, खराब मध्याह्न भोजन की शिकायत की
01 Oct 2026 | 3:01 pm