BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Kushinagar Suicide News: पति-पत्नी पहुंचे थे गार्डन.. फिर पेड़ पर फंदा डालकर लगा ली फांसी!.. पुलिस के भी गले नहीं उतर रही मौत की ये कहानी, जानें वजह

Kushinagar Husband and Wife Suicide: शवों पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। वर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक अभिषेक और निशा के बीच अक्सर विवाद होता रहता …

Kushinagar Husband and Wife Suicide

Kushinagar Husband and Wife Suicide

satya prakash
Published: 30 Nov 2025 | 6:15 amModified: 01 Dec 2025 | 7:33 am
HIGHLIGHTS
  1. बाग में दंपती के शव मिले
  2. विवाद रहता था दंपती में
  3. पुलिस जांच जारी है

Kushinagar Husband and Wife Suicide: कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रविवार को एक बाग में पति-पत्नी के शव फंदे से लटके हुए पाये गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला लगता है और इस संबंध में जांच की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि तुर्क पट्टी थानाक्षेत्र के बेनीभार गांव के दोघरा टोला के निवासी अभिषेक गिरि (25) और उसकी पत्नी निशा गौर (22) के शव रविवार को एक बाग में पेड़ पर फंदे से लटके पाये गये। उन्होंने बताया कि दोनों के पैर जमीन से सटे हुए थे। अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह धान काटने जा रहे मजदूरों ने दोनों के शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शवों को उतारा और पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया है।

Kushinagar Crime News Today: मायके से लौटी थी ससुराल

Kushinagar Husband and Wife Suicide: उन्होंने बताया कि शवों पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। वर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक अभिषेक और निशा के बीच अक्सर विवाद होता रहता था तथा निशा अक्सर मायके में ही रहती है। उन्होंने बताया कि अभिषेक हाल ही में निशा को घर लाया था। अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला लगता है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: दंपती पेड़ से फंदे पर लटके मिले, पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: The bodies of a husband and wife were found hanging in a garden

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm