Singham Again Collection Day 1: ‘सिंघम अगेन’ ने पूरे किए अजय देवगन के सारे ख्वाब! एक दिन में की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
फिल्म की कमाई से अजय देवगन और रोहित शेट्टी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दरअसल, रिलीज के पहले ही दिन ‘सिंघम अगेन’ ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड …

Singham Again on Prime Video / Image Credit : Ajay Devgn Instagram
Singham Again Collection Day 1: अजय देवगन और करीना कपूर स्टारर 'सिंघम अगेन' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। फिल्म की कमाई से अजय देवगन और रोहित शेट्टी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दरअसल, रिलीज के पहले ही दिन 'सिंघम अगेन' ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
रोहित शेट्टी ने जो सोचकर ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) को दिवाली पर रिलीज किया था, उनका वो तीर बिल्कुल निशाने पर लगा है। अजय देवगन की फिल्म पर मां लक्ष्मी ने धन की वर्षा कर दी है। रिलीज के पहले ही दिन ‘सिंघम अगेन’ ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया है। पहले दिन रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स के पांचवे पार्ट ने पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। यानी खुद अजय देवगन ने अपना ही 10 साल पुराना रिकॉर्ड चूर-चूर कर दिया है।
Singham Again Collection Day 1: रोहित शेट्टी ने ‘सिंघम अगेन’ को बनाने के लिए 350 से 375 करोड़ का खर्चा किया है। देखा जाए, तो ये एक बड़े बजट की फिल्म है। सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 43 करोड़ का शानदार बिजनेस कर लिया है। ‘सिंघम अगेन’ अजय देवगन की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। इससे पहले अजय की किसी भी फिल्म ने पहले दिन ये आंकड़ा नहीं छुआ है।
सिंघम अगेन ने तोड़ डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
Singham Again Box Office Collection Day 1 साल 2014 में जब ‘सिंघम रिटर्न्स’ आई थी, तो इस फिल्म ने भी छप्परफाड़ कमाई कर सभी को खुश कर दिया था। ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी का ये दूसरा पार्ट था। इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 31.68 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। हालांकि ‘सिंघम अगेन’ ने अब इसका रिकॉर्ड भी तोड़ डाला है। अजय की कॉप फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट ‘सिंघम अगेन’ पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
साल 2011 में हुई थी सिंघम फ्रेंचाइजी की शुरुआत
Singham Again Box Office Collection Day 1 रोहित शेट्टी ने साल 2011 में सिंघम फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट ‘सिंघम’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया था। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8.94 करोड़ का बिजनेस किया था। हालांकि ये फिल्म हिट थी, इस पिक्चर के बाद रोहित शेट्टी ने इसे एक बड़ा रूप देते हुए कॉप यूनिवर्स पर काम शुरू किया। अजय देवगन के लिए तो ‘सिंघम अगेन’ किसी बड़ी खुशी से कम नहीं है। उम्मीद है कि उनकी ये फिल्म छप्परफाड़ कमाई करेगी।
read more: पुलिस वालों की ईंट पत्थर और डंडे से पिटाई, बेखौफ बदमाशों ने दरोगा की वर्दी फाड़ी…वीडियो वायरल
read more: Korba Suicide : पारिवारिक विवाद में व्यक्ति ने खाया जहर | इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Singham Again Box Office Collection Day 1: fulfilled all the dreams of Ajay Devgan! Made record breaking earnings in one day
Latest Movies & Web series
और भी पढ़ें ›
Stree 3 Release Date: ‘स्त्री 3’ को लेकर खत्म हुआ इंतजार! रिलीज डेट पक्की, जानें राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी कब लगाएगी डर का तड़का?
01 Oct 2026 | 2:43 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
Koffee with Karan Last Season: आख़िरकार बंद हो रहा भारत का सबसे मशहूर टीवी शो.. 22 सालो तक होता रहा टेलीकॉस्ट, जानें क्या है परमानेंट ब्रेक की वजह
30 Sept 2026 | 3:31 pm
Drishyam 3 Advance Booking: थिएटर में आने से पहले ‘दृश्यम 3’ का जलवा! धड़ाधड़ बिके 7 लाख टिकट, क्या ओपनिंग डे पर करेगी रिकॉर्डतोड़ कमाई?
30 Sept 2026 | 12:30 pm
Ganga Mai ki Betiyan: कौशल्या ने स्वयं खोद डाली अपनी कब्र! सहाना के गुनहगारों का काल बना सिद्धू, क्या मुरली को कभी मिल पाएगी माफ़ी?
29 Sept 2026 | 7:11 pm
Who is Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा, जिनकी हर तरफ हो रही चर्चा? ग्लैमर से एक्टिंग तक ऐसा रहा सफर, इन फिल्मों-सीरीज में आ चुकी हैं नजर
29 Sept 2026 | 1:24 pm
Ganga Mai ki Betiyan: इस शख्स की घिनौनी हरकतें ही बनेंगी इंदु और कौशल्या की बर्बादी की वजह, क्या सहाना के कड़े फैसले में गंगा देगी उसका साथ?
28 Sept 2026 | 7:32 pm
India’s Best Dancer Season 5 Winner: रायपुर के रितेश पाल बने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ के विनर, 15 लाख जीतने के बाद कही दिल छू लेने वाली बात
28 Sept 2026 | 4:07 pm