BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Maharashtra Latest News: परियोजना अधिकारी ने की आत्महत्या.. UPSC एग्जाम में आखिरी मौके से चूका तो उठाया खौफनाक कदम..

महाराष्ट्र बाल विकास परियोजना अधिकारी ने यूपीएससी परीक्षा का आखिरी मौका चूकने पर आत्महत्या की

Project officer commits suicide in Maharashtra

Project officer commits suicide in Maharashtra

satya prakash
Published: 11 Aug 2025 | 9:23 pmModified: 11 Aug 2025 | 9:53 pm
HIGHLIGHTS
  1. UPSC मौका चूकने पर अधिकारी ने की आत्महत्या।
  2. लातूर लॉज में मिला अधिकारी का शव फंदे से।
  3. सुसाइड नोट में मीडिया से खबर न दिखाने की अपील।

Project officer commits suicide in Maharashtra: लातूर: महाराष्ट्र के लातूर में 36 वर्षीय बाल विकास परियोजना अधिकारी ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में बैठने का अपना आखिरी मौका चूक जाने के कारण कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि नांदेड़ के मुखेड़ तहसील के निवासी रामदास श्रीराम रविवार को यहां एक लॉज में मृत पाए गए। एक अधिकारी ने कहा, “श्रीराम ने अपने परिवार को बताया था कि वह ट्रेनिंग के लिए अमरावती जा रहा है, लेकिन यहां आकर उन्होंने एक लॉज में कमरा ले लिया। रविवार को जब उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। जब दरवाजा तोड़ा गया, तो वह फंदे से लटके हुए मिले।”

READ MORE: CG News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बनेगा पीजी कॉलेज, सीएम साय ने किया बड़ा ऐलान, 186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

उन्होंने कहा, “कमरे से मिले एक ‘सुसाइड नोट’ में लिखा था कि यूपीएससी परीक्षा में बैठने का आखिरी मौका गंवाने के बाद वह यह कदम उठा रहे हैं। उन्होने यह भी लिखा था कि मीडिया उनकी मौत की खबर न दिखाए, क्योंकि इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों का मनोबल गिरेगा।” अधिकारी ने बताया कि श्रीराम ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और उन्हें ग्रुप ‘बी’ बाल विकास परियोजना अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था।

READ MORE: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: होनहार बेटियों को IBC24 ने दिया स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप, चेयरमैन सुरेश गोयल ने कहा- बेटियों के सपनों, मेहनत और अटूट आत्मविश्वास का उत्सव है यह कार्यक्रम

Project officer commits suicide in Maharashtra: अधिकारी ने कहा, “उन्होंने नागपुर में चार महीने का प्रशिक्षण पूरा किया था और हाल ही में उन्हें अमरावती में तैनाती का आदेश मिला था। हमने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।”

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Maharashtra Child Development Project Officer commits suicide after missing last chance to appear for UPSC exam

शहर की खबरें
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am