सेक्स करते करते सो गया पति, पत्नी की हो गई मौत, एडवेंचर करने के लिए किया था ये काम

सेक्स करते करते सो गया पति, पत्नी की हो गई मौत, एडवेंचर करने के लिए किया था ये काम

सेक्स करते करते सो गया पति, पत्नी की हो गई मौत, एडवेंचर करने के लिए किया था ये काम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: May 6, 2021 2:08 pm IST

ब्रिटेन: दुनियाभर में अलग-अलग तरह के लोग रहते हैं और उनकी पसंद भी अजीबोगरीब होती है। ऐसा ही कुछ सेक्स के मामले में भी देखने को मिलता है। लोग सेक्स में ज्यादा आनंद पाने के लिए कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे उनकी जान तक चली जाती है। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन से सामने आया है, जहां रोमांटिक एडवेंचर करने के चलते महिला की जान चली गई। मामले में युवक को दोषी मानते हुए कोर्ट ने 6 साल की सजा सुनाई है। 

Read More: प्लेयर सुरेश रैना ने इमरजेंसी में मांगा ऑक्सीजन सिलेंडर, सोनू सूद ने 10 मिनट में पहुंचाई मदद, लोग कर रहे अभिनेता की तारीफ

नॉर्थ वेल्स लाइव की रिपोर्ट के अनुसार मार्टिन और उनकी पत्नी क्लेयर व्हाइट के साथ एक लक्जरी लॉज में गए थे। दोनों अपने इस ट्रीप को यादगार बनाने के साथ ही एडवेंचर करने के इरादे से आए थे। एडवेंचर करने के इरादे से दोनों पति-पत्नी ने शराब और ड्रग्स भी लिए। वहीं, वाइल्ड सेक्स करने के लिए उन्होंने अपने साथ ग्ल्वज, रेड टेप, व्हाइट टेप जैसी चीजें भी रखा था। 

Read More: छत्तीसगढ़ BJP में 6 नए विभागों सहित कुल 34 विभागों का गठन, इधर वैक्सीनेशन पर रोक के विरोध में कल BJYM मनाएगी ‘ब्लैक डे’

बताया गया कि एडवेंचर सेक्स करने के लिए मार्टिन ने अपनी पत्नी को बांध दिया और मुंह पर मोजे ठूस दिए। लेकिन मार्टिन ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी, जिसके चलते सेक्स करने के दौरान उसे निंद आ गई और वह सो गया। वहीं, उसकी पत्नी क्लेयर बंधी ही रह गई। साथ ही मुंह में मोजा ठूसे जाने के चलते दम घूटने से उसकी मौत हो गई। हालांकि ये साफ नहीं है कि मार्टिन ने क्लेयर के मुंह पर टेप भी बांधा हुआ था या नहीं।

Read More: वैक्सीनेशन को अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंधित करना दुर्भाग्यजनक , BJP ने साधा प्रदेश सरकार पर निशाना

वहीं, जब सुबह मार्टिन की निंद खुली तो उसने अपनी पत्नी को मृत अवस्था में पाया। इसके बाद मार्टिन पुलिस को सूचना देने के बजाए वहां से फरार हो गया। द सन की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद महिला का परिवार काफी शॉक में चले गए थे। क्लेयर की मां जूली डेविस ने कहा कि वे अपनी बेटी के जाने के बाद पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही हैं और वे इस बात को लेकर काफी ज्यादा परेशान हैं कि अब वे अपनी बेटी की आवाज कभी नहीं सुन पाएंगी।

Read More: छत्तीसगढ़ : स्टाफ नर्सों ने लगाया ड्यूटी में भेदभाव का आरोप, चुनिंदा नर्सों को ही भेजा जा रहा कोविड सेंटर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"