BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Summer Fruits Benefits: गर्मियों में जरूर खाएं ये फल, तपती गर्मी और धूप से मिलेगी राहत, शरीर में नहीं होगी पानी की कमी

Summer Fruits Benefits: गर्मियों में जरूर खाएं ये फल, तपती गर्मी और धूप से मिलेगी राहत, शरीर में नहीं होगी पानी की कमी

Summer Fruits Benefits/ Image Credit: Pixabay

Summer Fruits Benefits/ Image Credit: Pixabay

Priya Jagat
Published: 05 Apr 2025 | 12:05 amModified: 05 Apr 2025 | 12:06 am
HIGHLIGHTS
  1. गर्मियों में पानी वाले फलों का सेवन ज्यादा करना चाहिए।
  2. पोषक तत्व ज्यादा होते हैं और ये एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होते हैं।
  3. बॉडी में पानी की कमी न होने दे।

नई दिल्ली। Summer Fruits Benefits: गर्मियों का सीजन अपने साथ तपती गर्मी के साथ आलस भी लेकर आता है और साथ ही थकान भी। गर्मी के सीजन में तली भूनी चीजों को छोड़कर हेल्दी चीजों का सेवन करना ज्यादा लाभदायक होता है। वहीं गर्मियों में पानी वाले फलों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। जो बॉडी में पानी की कमी न होने दे। ऐसे में सीजन के फल खाएं जैसे, आम, तरबूज, खरबूज, लीची, आड़ू इनका सेवन करें, क्योंकि इनमें पोषक तत्व ज्यादा होते हैं और ये एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाने और इंफेक्शन से बचाने में मददगार हैं। तो चलिए जानते हैं गर्मी में किन फलों का सेवन करना चाहिए।

Read More: Kanha National Park Tiger Video: चिलचिलाती गर्मी से बेहाल हुआ बाघ, करने लगा ऐसी हरकत, कैमरे में कैद हुआ मनमोहक नजारा 

तरबूज- तरबूज गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल है। इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। यह एनर्जी बूस्ट करने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, सी और पोटैशियम मांसपेशियों की थकान दूर करने में सहायक होते हैं।

खरबूजा- खरबूजा भी गर्मियों के लिए एक बेहतरीन फल है। ये विटामिन ए और सी से भरपूर होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी, विटामिन ए और सी मौजूद होते हैं, जो शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं और त्वचा को भी चमकदार बनाते हैं।

आम- गर्मियों के मौसम में आने वाले फ्रेश आम विटामिन ए, सी, और फाइबर से भरपूर होता हैष आम का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आम इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करते हैं।

लीची- लीची गर्मियों का स्वादिष्ट और रसीला फल है, जिसमें प्राकृतिक शर्करा और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह गर्मी के कारण होने वाली थकान को भी दूर करता है।

पपीता- पपीता गर्मियों के लिए एक सुपरफूड माना जाता है। इसमें फाइबर, विटामिन ए, सी और ई पाए जाते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं और शरीर को ऊर्जा देते हैं।

नारियल पानी- गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल पानी एक बेहतरीन विकल्प है। यह न केवल शरीर को ठंडक प्रदान करता है बल्कि इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को भी पूरा करता है। नारियल का गूदा भी फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है, जिससे एनर्जी बनी रहती है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Must eat these fruits in summer, you will get relief from the scorching heat and sun, there will be no shortage of water in the body

लाइफस्टाइल

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm