Diseases during sex in hindi : सेक्स के दौरान हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, 35 तरह के संक्रमण और… जानें जरूरी बातें
Diseases during sex in hindi : सेक्स के दौरान हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, 35 तरह के संक्रमण और... जानें जरूरी बातें
नई दिल्ली। सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिसीज का इंफेक्शन तेजी से बढ़ रहा है। साल 2020 में भारत में 3 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आए हैं। बता दें कि यह इंफेक्शन यौन संपर्क के माध्यम एक से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। हालांकि सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिसीज वैसे तो आम हैं लेकिन लोग इस पर खुलकर बात करने से कतराते हैं।
Read More News: चुनावी चक्रव्यूह…MP तैयार! कोरोना की दूसरी लहर में प्रदेश में मचे हाहाकार के बाद जनता का मिजाज सरकार के काम पर मुहर लगाएगी?
बता दें कि महिलाओं इस बीमारी का सबसे ज्यादा खतरा होता है। एक्सपर्ट की माने तो पुरुषों की तुलना में महिलाओं का जननांग ज्यादा संवेदनशील होता है इसलिए उनमें STD की संभावना हमेशा ज्यादा रहती है। वहीं अगर STD के इलाज नहीं हुआ तो इसकी वजह से कई और बीमारी होने का खतरा बना रहता है। महिलाएं खुद और अपने पार्टनर को भी कंडोम का इस्तेमाल करने की सलाह देकर STD के खतरे को कम कर सकती हैं।
शायद आपको पता नहीं कि सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिसीज कुल 35 तरह की होती हैं। ज्यादातर होने वाले STDs ह्युमैन पैपिलोमावायरस हर्पीज, सिफलिस, हेपेटाइटिस, गोनोरिया, क्लैमाइडिया और ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस हैं लेकिन इनके अलावा भी कई और STDs हैं। इनमें से कुछ STDs यौन संपर्क से नहीं फैलते हैं बल्कि ब्लड ट्रान्सफ्यूशन से भी फैल सकते हैं।
Read More News: नकली नोट-ड्रग्स…नई मंडी! इन कारोबार को रोकने के लिए क्या कर रही है शासन-प्रशासन?
इस बीमारी की वजह से महिलाओं को प्रेग्नेंसी में दिक्कत आती है। STD की वजह से पुरुषों में भी इनफर्टिलिटी के मामले देखे जाते हैं। इसलिए किसी भी तरह की दिक्कत महसूस होने पर बिना झिझक डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
एक्सपर्ट के अनुसार कुछ सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिसीज एसिम्टोमैटिक होते हैं। कहने का मतलब यह है कि ये इंफेक्शन बिना लक्षण के भी किसी में फैल सकता है। डॉक्टर की सलाह पर जांच के बाद ही इसके बारे में पता चलता है। खासतौर से हरपीज और क्लैमाइडिया का पता नहीं चल पाता है क्योंकि कुछ मामलों में इनमें कुछ भी लक्षण नहीं होते हैं।
Read More News: 26 जुलाई से 11वीं-12वीं और 5 अगस्त से 9वीं-10 वीं की कक्षाएं होंगी प्रारंभ, सरकार ने जारी की गाइडलाइन
आपको बता दें कि सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिसीज इंफेक्शन से बचने का उपाय कंडोम है। कंडोम 100 फीसदी सुरक्षा की गरंटी तो नहीं देता लेकिन इसके इस्तेमाल से STDs के गंभीर खतरे से बचा जा सकता है। इसलिए प्रोटेक्शन के तौर पर हमेशा इस्तेमाल करना चाहिए।

Facebook


