महिलाओं और पुरुषों के कंडोम में क्या फर्क है? जानें कौन-सा होता है सबसे सुरक्षित

Ads

महिलाओं और पुरुषों के कंडोम में क्या फर्क है? जानें कौन-सा होता है सबसे सुरक्षित

  •  
  • Publish Date - February 11, 2021 / 09:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

पहले की तुलना में अब ज्यादा लोग शारीरिक संबंध बनाने के लिए कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। शादी के बाद भी अक्सर लोग कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। कंडोम का इस्तेमाल गर्भधारण करने से बचाता है और काफी सुरक्षित भी है।

Read More News: कैबिनेट मंत्री का बयान, जिन राज्यों में शराबबंदी हुई वहां सबसे ज्यादा अपराध और अराजकता फैली.. देख लीजिए आंकड़े

वहीं अब कंडोम महिलाओं के लिए भी सामान्य बात हो गई। ऐसा इसलिए क्योंकि अब महिलाओं के लिए भी कंडोम बनने लगे हैं। जिस तरह पुरुष अनचाहे गर्भ को लेकर बेहद सुरक्षित मानते है। ठीक उसी तरह भी महिलाओं के कंडोम भी बेदह सेफ होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि पुरुषों के कंडोम में और महिलाओं के कंडोम में क्या अंतर होता है, अगर नहीं, तो इन बातों को जरूर जानिए।

कंडोम एक ऐसी चीज है जो हमें कई तरह के संक्रमण से बचाती है। महिलाओं की योनि में किसी भी तरह का कोई संक्रमण न फैले, इसके लिए महिला कंडोम बनाया गया। बहुत-से लोगों को तो यह तक नहीं पता होता कि महिलाओं के भी कंडोम बाजार में बिकने लगे हैं। लेकिन इस बात का पता हमें जरूर होना चाहिए।

Read More News: छत्तीसगढ़ में आज 9 कोरोना मरीजों की मौत! 222 नए मरीज मिले, 312 हुए डिस्चार्ज…देखिए जिलेवा

महिला और पुरुष कंडोम में अंतर की बात की जाए तो पुरुषों का कंडोम लेटेक्स, पॉलीयुरेथेन, पॉलीआईसोप्रेन से बनाया जाता है जिसे उस समय पहना जाता है जब आपके पेनिस में इरेक्शन हो। वहीं, महिलाओं का कंडोम पॉलीयुरेथेन या नाइट्राइल से बनाया जाता है, जिससे महिलाओं की योनि की रक्षा होती है और इससे अनचाही प्रेग्नेंसी से बचाव होता है। महिलाओं का कंडोम एक पाउच की तरह होता है जिसके अंदर दो सिरे पाए जाते हैं। इस पाउच का एक सिरा बंद होता है और दूसरा सिरा खुला हुआ होता है। इन दोनों पर 2 छल्ले होते हैं जिसे आप आसानी से अपनी योनि में लगा सकते हैं। जो अंदरूनी छल्ला होता है उसे योनि के अंदर डालना होता है।

Read More News: ITBP के जवान ने की आत्महत्या, यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला था जवान

अब सवाल यह उठता है कि कौन-सा कंडोम सुरक्षित होता है? माना जाता है कि पुरुषों के कंडोम 98% सेफ होते हैं और महिलाओं के कंडोम होते हैं वह 95% सेफ माने जाते हैं। वहीं, पुरुषों के कंडोम में पानी वाला लुब्रिकेंट होता है, जबकि महिलाओं के कंडोम पानी वाले लुब्रिकेंट से बनते हैं या फिर ऑयल वाले लुब्रिकेंट से बनाए जाते हैं। जो पुरुषों का कंडोम होता है वह काफी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन महिलाओं के कंडोम को इस्तेमाल करना पुरुषों के कंडोम के मुताबिक थोड़ा मुश्किल होता है।

 

पुरुषों के कंडोम आसानी से किसी भी मेडिकल स्टोर पर मिल जाते हैं। साथ ही यह कंडोम सस्ते भी होते हैं। वहीं महिलाओं के कंडोम हर मेडिकल स्टोर पर नहीं मिल पाते हैं। साथ ही यह कंडोम पुरुषों के कंडोम से ज्यादा महंगे भी होते हैं।

Read More News: मोदी के पक्ष में नारे लगाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वकील को पीटा, BJP  के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने की निंदा, कहा गुंडावाहिनी