उप्र : स्कूल बंद करके घर जा रहे सहायक अध्यापक की गोली मारकर हत्या

Ads

उप्र : स्कूल बंद करके घर जा रहे सहायक अध्यापक की गोली मारकर हत्या

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 03:17 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 03:17 PM IST

मैनपुरी (उप्र), 22 सितंबर (भाषा) मैनपुरी जिले में एलाऊ क्षेत्र के उस्मानपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात पूर्व वायुसेना कर्मी की सोमवार की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि उस्मानपुर स्थित प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात रहे पूर्व वायुसेना कर्मी यशपाल (54) सोमवार की शाम स्कूल बंद करके घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में एलाऊ विकासखंड के रामपुर गांव में तीन हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2000 में अपनी पत्नी की मौत के बाद यशपाल रामपाल नामक व्यक्ति के साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि रामपाल ने इस मामले में अपने भाई राम वीर, भतीजे अमित और प्रशांत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

सूत्रों के अनुसार रामपाल ने आरोप लगाया कि उसका अपने भाइयों से जमीन को लेकर विवाद था और यशपाल इस मामले में उनकी तरफ से पैरवी कर रहे थे, इसीलिये उनकी हत्या कर दी गयी।

उन्होंने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।

भाषा सं. सलीम मनीषा

मनीषा