ब्रिटेन: यहां की रॉयल नेवी को दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित नौसेनाओं में से एक माना जाता है। लेकिन रॉयल नेवी की महिला अधिकारी ने प्रतिष्ठित सेना को शर्मसार होना पड़ रहा है। दरअसल रॉयल नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर पदस्थ एक महिला अधिकारी को टॉप सीक्रेट न्यूक्लियर बेस पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ अश्लील फिल्में शूट करते हुए पकड़ा गया है। बताया गया कि महिला अधिकारी एडल्ट वेबसाइट पर अपने दर्शकों से तुरंत अश्लील वीडियो बनाकर देने के बदले पैसे लेती थी।
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक नौसेना की क्लेयर जेनकींस को अपने बॉयफ्रेंड के साथ HMNB Clyde में स्थित फस्लेन परमाणु पनडुब्बी मुख्यालय के भीतर भी इन दोनों ने कई वीडियो को शूट किया है। मामला सामने आने के बाद ब्रिटिश नौसेना ने जांच के आदेश दिए हैं। अब आशंंका जताई जा रही है कि कहीं महिला अधिकारी और उसके ब्वॉयफ्रेंड की वीडियो के जरिए विदेशी एजेंट इन्हें ब्लैकमेल कर गोपनीय जानकारियां न हासिल कर लें।
वहीं, नौसेना के एक सूत्र ने बताया है कि इस घटना पर नौसेना के कमांडरों को यकीन नहीं हो पा रहा है। इसमें कई तरह के खतरे शामिल हो सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि उसने यहां तैनाती के लिए एक कठोर टेस्ट को पास किया था, जिसमें उसके कुछ निजी जीवन को लेकर भी सवाल किया गया था।
नौसेना के इस गुप्त मुख्यालय में एक अधिकारी के तौर पर महिला अधिकारी को नाविकों की एक टीम की कमान सौंपी गई थी। ये टीम खतरनाक सबमरीन HMS Artful पर तैनात रहती थी। उसे 10 हजार करोड़ रुपए की कीमत वाली इस सबमरीन के जरिए रूसी सबमरीन पर नजर रखने का काम सौंपा गया था। महिला अधिकारी को समुद्र में विशेष बल की टीमों को तैनात करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। लेकिन वह कैली टेलर बनकर अपने फॉलोवर्स के लिए यहां अश्लील तस्वीरें खीचतीं थी और उन्हें पैसों के बदले साझा करती थी।