Lok Sabha Chunav 2024
भोपालः MP Lok Sabha Election मध्यप्रदेश की आठ सीटों पर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसमें देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा शामिल है। मतदान से 48 घंटे पहले इन सभी सीटों पर अब चुनावी प्रचार थम गया है। अब प्रत्याशी डोर-टू-डोर कैंपेनिंग कर सकेंगे। राजनीतिक दलों ने अंतिम समय में वाहन रैली से लेकर व्यक्तिगत संपर्क और सभा तक में मतदाताओं को रिझाने के लिए ताकत लगाई।
MP Lok Sabha Election चौथे चरण के तहत 13 मई को मध्य प्रदेश के जिन 8 सीटों के लिए वोटिंग होगी, वहां 74 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं। इन 8 सीटों पर वोटिंग कराने के लिए कुल 18007 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। ये तब है, जब कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया है। इसके अलावा देवास में 8, उज्जैन में 9, मंदसौर में 8, रतलाम में 12, धार में 7 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। चौथे चरण में जिन सीटों पर वोटिंग होनी है। वहां मुस्लिम वोटरों की बड़ी भूमिका होने वाली है। इंदौर और उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा संख्या मुस्लिम समुदाय की हैं।
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए दिग्गजों ने अपनी ताकत झोंकी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चारो चरणों में किया धुंआंधार प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने चारों चरणों में 139 सभाएं और 49 रोड शो किए। 29 लोकसभा की 178 विधानसभाओं तक वे पहुंचे। मुख्यमंत्री 25 उम्मीदवारों के नामांकन में मौजूद रहे। इसके अलावा उन्होंने 13 जिलों में रात्रि विश्राम किया।
Read More : स्कूल जाने से मना कर रही थी बेटी, पिता ने कारण पूछा तो रह गया हैरान, बोली- टीचर मेरे साथ….
| लोकसभा सीट | भाजपा प्रत्याशी | कांग्रेस प्रत्याशी |
| खरगोन | गजेंद्र सिंह पटेल | पोरलाल खरते |
| देवास | महेंद्र सिंह सोलंकी | राजेंद्र मालवीय |
| उज्जैन | अनिल फिरोजिया | महेश परमार |
| मंदसौर | सुधीर गुप्ता | दिलीप सिंह गुर्जर |
| खंडवा | ज्ञानेश्वर पाटिल | नरेंद्र पटेल |
| रतलाम | अनीता नागर सिंह चौहान | कांतिलाल भूरिया |
| धार | सावित्री ठाकुर | राधेश्याम मूवेल |
| इंदौर | शंकर लालवानी | – |