Akhilesh Yadav: ‘पूजा पाल को मार देंगे भाजपा वाले, जेल हम जाएंगे’ अखिलेश यादव का सनसनीखेज बयान
Akhilesh Yadav: ‘पूजा पाल को मार देंगे भाजपा वाले, जेल हम जाएंगे’ अखिलेश यादव का सनसनीखेज बयान Pooja Pal controversy

Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav press conference, Pooja Pal controversy, Samajwadi Party news, UP politics 2025, BJP vs SP, Pooja Pal security issue, Akhilesh on Yogi, UP government criticism, Pooja Pal statement, murder threat claim, UP law on CM in jail, CM 30 days jail bill, Akhilesh slams BJP, Yogi criminal cases,
- पूजा पाल के आरोप पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
- 'पूजा पाल को मार देंगे भाजपा वाले, जेल हम जाएंगे'
- अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर जताया अविश्वास
लखनऊ: Lucknow News: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर सपा की पूर्व विधायक पूजा पाल की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया और कहा की भाजपा वाले पूजा पाल को मार देंगे और जेल हम लोगों को भेजा जाएगा। इसलिए यह जांच जरूरी है कि पूजा पाल को खतरा किससे है? यूपी सरकार पर भरोसा नहीं किया जा सकता। Akhilesh Yadav
Read More : नहीं रहे राम मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी, अयोध्या राज परिवार के उत्तराधिकारी विमलेंद्र मोहन मिश्र का निधन
Akhilesh Yadav: अखिलेश ने यह बयान उस समय दिया है जब हाल ही में पूजा पाल ने एक विवादास्पद बयान देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अखिलेश यादव और सपा पर गंभीर आरोप लगाए। पूजा पाल ने कहा था की अगर मेरी भी हत्या मेरे पति की तरह कर दी जाए तो उसके लिए अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी जिम्मेदार होंगे। अखिलेश यादव ने बताया कि सपा ने इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखा है और पूजा पाल की सुरक्षा को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। अखिलेश यादव ने कहा की जब तक पूजा पाल समाजवादी पार्टी में थीं उन्हें कभी कोई जान का खतरा नहीं था। अब अचानक उन्हें जान का डर सताने लगा है यह गंभीर सवाल खड़ा करता है।
पत्रकार: बीजेपी कानून बना रही है जो मुख्यमंत्री 30 दिन जेल में रहेगा उसे पद छोड़ना पड़ेगा
अखिलेश जी: योगी को पता था एक न एक दिन ऐसा विधेयक आएगा इसलिए मुख्यमंत्री बनते ही अपने ऊपर लगे सारे मुकदमे वापस ले लिए 😂😂 pic.twitter.com/kTy7p0KtPM
— Surya Samajwadi (@surya_samajwadi) August 24, 2025
Read More : डांस क्लास की आड़ में दरिंदगी! संचालक ने नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, आरोपी शिवा गिरफ्तार
Akhilesh Yadav: प्रेस वार्ता के दौरान जब एक पत्रकार ने भाजपा द्वारा लाए जा रहे उस विधेयक का ज़िक्र किया जिसमें कहा गया है कि अगर कोई मुख्यमंत्री 30 दिन से ज्यादा जेल में रहेगा तो उसे पद छोड़ना पड़ेगा तो अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा की योगी को पहले से पता था कि ऐसा कानून एक दिन आएगा इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री बनते ही अपने ऊपर लगे सारे मुकदमे खुद ही वापस ले लिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "पूजा पाल विवाद" में पूजा पाल ने सोशल मीडिया पर कहा कि अगर उनकी हत्या उनके पति की तरह कर दी जाती है तो इसके लिए अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी जिम्मेदार होंगे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Akhilesh Yadav: BJP people will kill Pooja Pal, we will go to jail
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pmराज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन
01 Oct 2026 | 9:32 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pmतेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान
01 Oct 2026 | 8:21 pmसामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:57 pmउप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 7:47 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm