राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दल के कई विधायक सपा के संपर्क में : अखिलेश यादव
राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दल के कई विधायक सपा के संपर्क में : अखिलेश यादव
लखनऊ, 30 सितंबर (भाषा) राज्यसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ दल के कई विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं, लेकिन सपा ऐसे वादे नहीं करेगी जिन्हें वह पूरा न कर सके।
पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में यादव ने कहा, ‘‘कई लोग संपर्क में हैं। लेकिन हम उन्हें कैसे समायोजित करें? हम कोई वादा करके फिर उससे मुकरना नहीं चाहते।’’
आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के भविष्य पर उन्होंने कहा कि पहले जो गठबंधन था, वह जारी रहेगा। सीट बंटवारे पर यादव ने कहा, ‘‘जीत ही सीट का आधार है।’’
राज्यसभा चुनाव पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रतिनिधियों का जनता द्वारा चुना जाना और फिर विधायकों द्वारा उच्च सदन के सदस्यों का चुनाव किया जाना जरूरी है।
उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र में बेईमानी नहीं होनी चाहिए। अगर भाजपा ने बेईमानी न की होती, तो समाजवादी पार्टी के तीन राज्यसभा सदस्य होते।’’
यादव ने सपा में ‘क्रॉस-वोटिंग’ के कारण पिछले चुनाव में पार्टी उम्मीदवार आलोक रंजन की हार का जिक्र करते हुए विधायकों से ‘‘बीते हुए समय की गलतियों को सुधारने’’ की अपील की।
धनराज परिमल नाथवानी की उम्मीदवारी पर अखिलेश यादव ने कहा कि सपा को नयी पीढ़ी और नयी सोच का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यक्ति को राज्यसभा भेजने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि उद्योगपति और कारोबारी दिग्गज अर्थव्यवस्था के साथ विभिन्न सामाजिक पहल में भी योगदान देते हैं।
उन्होंने कहा कि सपा उत्तर प्रदेश में उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देना चाहती है तथा अर्थव्यवस्था बढ़ाने और किसानों, गरीबों एवं युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने में योगदान देने वालों का समर्थन लेगी।
रायबरेली में पार्टी विधायक राहुल लोधी के साथ पुलिस के कथित व्यवहार पर यादव ने सवाल उठाया, ‘‘पुलिस किसी चुने हुए प्रतिनिधि के साथ ऐसा व्यवहार कैसे कर सकती है?’’
उन्होंने कहा, ‘‘इस बार लोधी बनाम योगी होगा।’’
यादव ने किसानों के मुद्दे पर कहा कि उनकी सरकार बनने पर गन्ना किसानों को बकाया भुगतान 24 से 48 घंटे में मिल जाएगा और सपा के घोषणापत्र में किसानों के लिए कई उपाय शामिल होंगे।
भाषा अभिनव जफर शफीक
शफीक
लेखक के बारे में
Web Title: राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दल के कई विधायक सपा के संपर्क में : अखिलेश यादव
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pmकांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pmतेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान
01 Oct 2026 | 8:21 pmनीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा
01 Oct 2026 | 8:06 pmसामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:57 pmगोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय
01 Oct 2026 | 7:55 pm