BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Anganwadi Worker Salary Increase News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को तीज की सौगात, मानदेय में 4000 रुपए की वृद्धि, हर महीने मिलेंगे 14000 रुपए

Anganwadi Worker Salary Increase News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को तीज की सौगात, मानदेय में 4000 रुपए की वृद्धि, हर महीने मिलेंगे 14000 रुपए

Anganwadi Worker Salary Increase News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को तीज की सौगात, मानदेय में 4000 रुपए की वृद्धि, हर महीने मिलेंगे 14000 रुपए / Image: AI Generated

Anganwadi Worker Salary Increase News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को तीज की सौगात, मानदेय में 4000 रुपए की वृद्धि, हर महीने मिलेंगे 14000 रुपए / Image: AI Generated

Deepak Dilliwar
Published: 08 Sept 2026 | 9:58 amModified: 08 Sept 2026 | 9:59 am
HIGHLIGHTS
  1. तीज से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात
  2. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 4,000 रुपए की वृद्धि
  3. आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मानदेय में 2,000 रुपए की वृद्धि

लखनऊ: Anganwadi Worker Salary Increase News प्रदेश की भाजपा सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को तीज की सौगात देने जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि करने का ऐलान करने जा रहे हैं। वहीं, इस मौके पर नए नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने बताया कि 71,310 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों की भर्ती की गई है। इनमें से 21,804 कार्यकर्ता और 49,506 सहायक हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि

Anganwadi Worker Salary Increase News मिली जानकारी के अनुसार सरकार  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹4,000 की वृद्धि करने जा रही है। जबकि सहायिकाओं के मानदेय में 2000 रुपए की बढ़ोतरी होगी। मानेदय में बढ़ोतरी के बाद कार्यकर्ताओं को 12000 रुपए प्रति माह भुगतान किया जाएगा, जो पहले 8000 रुपए था। वहीं, सहायिकाओं को 6 हजार की जगह 8 हजार रुपए मिलेंगे। सरकार के इस फैसले का लाभ प्रदेश की 3.28 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को मिलेगा।

तीज से पहले महिलाओं को बड़ी सौगात

बता दें कि अयोध्या में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं का सम्मान किया जाएगा। राजकीय इंटर कालेज के मैदान में आयोजित इस राज्यस्तरीय समारोह के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। वह कार्यकत्रियों का सम्मान भी करेंगे। अयोध्या मंडल की करीब 12 से 15 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां इस कार्यक्रम में शामिल होंगीं।

स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाएं लेंगी हिस्सा

प्रदेश के सभी जिलों में इसका लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में विभागीय मंत्री तथा जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। राशन वितरण का कार्य देख रही स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाएं भी इसमें भाग लेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के हर जिले में समानांतर कार्यक्रम होंगे, लेकिन मुख्य समारोह मुख्यमंत्री की उपस्थिति में अयोध्या में ही संपन्न होगा।

रामलला का दर्शन करेंगे सीएम योगी

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह की निगरानी में सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करीब तीन घंटे अयोध्या में रहेंगे। दोपहर 2:50 बजे वे जीआईसी मैदान पहुंचेंगे।

हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे लखनऊ

शाम 4 बजे तक जीआईसी मैदान में रहने के बाद वह हेलीकॉप्टर से राम कथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे, उसके बाद श्रीराम मंदिर पहुंचकर रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे। शाम करीब 5 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 4,000 रुपए प्रति माह की वृद्धि की जाएगी। इसके बाद उनका मानदेय 8,000 रुपए से बढ़कर 12,000 रुपए प्रति माह हो सकता है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Anganwadi Worker Salary Increase News: CM Will Give Hartalika Teej Gift to Women

शहर की खबरें
पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 11:49 am
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

01 Oct 2026 | 11:06 am
मंदिर में दो साधुओं की हत्या

मंदिर में दो साधुओं की हत्या

01 Oct 2026 | 10:39 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

01 Oct 2026 | 10:31 am