बजाज ऑटो की सितंबर में कुल बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 5,38,443 इकाई
बजाज ऑटो की सितंबर में कुल बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 5,38,443 इकाई
मुंबई, एक अक्टूबर (भाषा) बजाज ऑटो की निर्यात समेत कुल बिक्री सितंबर में पांच प्रतिशत बढ़कर 5,38,443 इकाई हो गई। कंपनी ने सितंबर 2025 में 5,10,504 वाहनों की बिक्री की थी।
मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि दोपहिया और वाणिज्यिक वाहन सहित कुल घरेलू बिक्री पिछले महीने नौ प्रतिशत घटकर 2,94,456 इकाई रह गई। सितंबर 2025 में यह 3,25,252 इकाई थी।
इसमें घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 2,39,771 इकाई रही, जो सितंबर 2025 की 2,73,188 इकाई की तुलना में 12 प्रतिशत कम है।
इसके विपरीत, सितंबर में दोपहिया वाहनों का निर्यात 34 प्रतिशत बढ़कर 2,11,723 इकाई हो गया, जबकि पिछले साल इसी महीने 1,57,665 वाहनों का निर्यात किया गया था।
कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन महीने में घरेलू वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 54,685 इकाई हो गई, जबकि सितंबर 2025 में यह 52,064 इकाई थी।
भाषा निहारिका
निहारिका
लेखक के बारे में
Web Title: बजाज ऑटो की सितंबर में कुल बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 5,38,443 इकाई
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›रॉयल एनफील्ड की सितंबर में कुल बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 1,33,958 इकाई
01 Oct 2026 | 1:24 pmजापान के केंद्रीय बैंक के सर्वेक्षण में कारोबारी धारणा लगातार छठी तिमाही में सुधरी
01 Oct 2026 | 1:04 pmभारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में सात महीने के उच्च स्तर पर
01 Oct 2026 | 12:26 pmजीएसटी संग्रह सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के पार
01 Oct 2026 | 11:56 amए-वन स्टील्स की बाजार में अच्छी शुरुआत, शेयर 14 प्रतिशत चढ़ा
01 Oct 2026 | 11:55 amमनीव्यू का शेयर 63.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध
01 Oct 2026 | 11:45 amजेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की सितंबर में थोक बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 8,018 इकाई
01 Oct 2026 | 11:39 amखबर जीएसटी संग्रह
01 Oct 2026 | 11:39 am