Contract Employees News Today: नियमितीकरण का इंतजार कर रहे संविदा कर्मचारियों को बड़ा झटका, उर्जा मंत्री ने दिए नौकरी से निकालने का आदेश
Contract Employees News Today: नियमितीकरण का इंतजार कर रहे संविदा कर्मचारियों को बड़ा झटका, उर्जा मंत्री ने दिए नौकरी से निकालने का आदेश

Contract Employees News Today: संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण सहित इन मांगों को लेकर खोला मोर्चा / Image Source: IBC24 Customized
- संविदा कर्मचारियों की नौकरी खतरे में
- नियमितीकरण की बजाय बर्खास्तगी
- सख्त मॉनिटरिंग और विजिलेंस निर्देश
लखनऊ: Contract Employees News Today संविदा कर्मचारियों की नियमितीकरण का मुद्दा देशभर में गरमाते जा रहा है। अलग-अलग राज्यों के संविदा कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर मोर्चा खोले हुए हैं। हालांकि हरियाणा सहित कई राज्य की सरकारों ने संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर ठोस कदम उठाए हैं। लेकिन इस बीच उत्तर प्रदेश के उर्जा मंत्री एके शर्मा ने संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने नियमित कर्मचारियों पर भी कठोर कार्रवाई की जाए।
Contract Employees News Today मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक के दौरान एके शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि ट्रांसफॉर्मर पर 70 प्रतिशत से ज्यादा लोड और 30 फीसदी से ज्यादा लाइन लॉस वाले इलाकों में संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त करने के आदेश ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसी जगहों पर नियमित कर्मचारियों पर भी कठोर कार्रवाई की जाए।
मंत्री ने ये आदेश शनिवार को शक्ति भवन में समीक्षा बैठक में दिए। मंत्री ने कहा कि काम में रुचि न लेने वाले सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई की जाए। मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता की भी जिम्मेदारी तय की जाए। जहां कर्मचारी ज्यादा हों, उन्हें दूसरी जगहों पर समायोजित किया जाए।
ऊर्जा मंत्री ने आदेश दिए हैं कि महत्वपूर्ण स्थलों, पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर बिजली कटौती किसी भी सूरत में न हो। बिजली की मरम्मत के लिए भी पीक आवर्स में शट डाउन न लिया जाए। बिजली चोरी पर संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाए। मंत्री ने कहा कि मुख्यालय स्तर पर मुख्य अभियंता स्तर का अधिकारी नियमित रूप से जनसुनवाई करे। हर दिन इसकी रिपोर्ट पावर कॉरपोरेशन चेयरमैन और एमडी को दी जाए। सभी डिस्कॉम के एमडी ज्यादा लाइन लॉस वाले फीडरों की जांच खुद करें। मंत्री ने कहा कि बिजली चोरी रोकने में विभाग नाकाम है।
विजिलेंस की कार्रवाई भी संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस कार्रवाई के नाम पर छोटे और गरीब उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। मंत्री ने विजिलेंस में एक ही क्षेत्र में एक साल से ज्यादा समय से लगे हुए कर्मचारियों को हटाने के आदेश दिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने आदेश दिए हैं कि जिन इलाकों में ट्रांसफार्मर पर 70% से अधिक लोड और 30% से अधिक लाइन लॉस है, वहां संविदा कर्मचारियों की नौकरी समाप्त की जाए।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Contract Employees News Today: Govt Order to Fire All Samvida Employees
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amसंभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की
01 Oct 2026 | 12:27 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amनीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की
01 Oct 2026 | 12:15 amजापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pm