यौन उत्पीड़न मामले में अपर पुलिस आयुक्त के निलंबन पर अदालत ने लगाई रोक
यौन उत्पीड़न मामले में अपर पुलिस आयुक्त के निलंबन पर अदालत ने लगाई रोक
लखनऊ, 12 मई (भाषा) इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने कानपुर आईआईटी की छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में कानपुर के अपर पुलिस आयुक्त (एसीपी) मोहम्मद मोहसिन खान के निलंबन पर सोमवार को रोक लगा दी।
पीठ ने राज्य सरकार को मामले में अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया और सुनवाई की अगली तारीख 28 जुलाई तय की।
न्यायमूर्ति के. एस. पवार की पीठ ने खान द्वारा दायर याचिका पर अंतरिम आदेश पारित किया।
याचिका में मोहसिन खान के निलंबन आदेश को चुनौती दी गई थी।
पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियम 1956 के नियम 29(1) पर समुचित विचार करने के बाद वी.एन. दैपुरिया मामले में 2015 में पारित निर्णय और शाहजहां खान मामले में 2002 में दिए गए निर्णय के अनुसार न्यायालय के अगले आदेश तक निलंबन आदेश पर रोक लगाई जाती है।’’
याचिकाकर्ता खान की ओर से दलील देते हुए अधिवक्ता एल.पी. मिश्रा ने कहा कि छह मार्च 2025 को स्वतंत्र रूप से विचार किए बगैर खान के निलंबन की संस्तुति कर दी गई थी।
उन्होंने इस आरोप को भी खारिज किया कि याचिकाकर्ता का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था।
याचिकाकर्ता के वकील ने दलील देते हुए कहा, ‘‘विवाहित होने के बावजूद किसी अन्य महिला के साथ यौन संबंध रखना कदाचार नहीं है।’’
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1956 के नियम 29(1) के तहत पहली शादी के रहते दूसरी शादी करना कदाचार माना जाता है। हालांकि, कानूनी रूप से विवाहित होते हुए किसी अन्य महिला के साथ संबंध बनाए रखना कदाचार नहीं है।
पीठ ने सभी तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करते हुए खान के निलंबन पर रोक लगा दी और राज्य सरकार से अपना जवाबी हलफनामा दाखिल करने को कहा।
आईआईटी कानपुर की एक छात्रा ने 12 दिसंबर 2024 को मोहसिन खान के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच के बाद पुलिस की रिपोर्ट पर खान को निलंबित कर दिया गया था।
भाषा सं सलीम जितेंद्र नेत्रपाल
नेत्रपाल
लेखक के बारे में
Web Title: यौन उत्पीड़न मामले में अपर पुलिस आयुक्त के निलंबन पर अदालत ने लगाई रोक
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 amसंभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की
01 Oct 2026 | 12:27 amनीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की
01 Oct 2026 | 12:15 amजापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pmरक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:22 pmमेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद
30 Sept 2026 | 11:22 pmटॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 10:57 pmसपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति
30 Sept 2026 | 10:07 pm