Doctor Dual Practice Ban: सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस को लेकर सख्त सरकार, अब करना होगा ये काम… नए नियम लागू
सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस को लेकर सख्त सरकार…Doctor Dual Practice Ban: Government is strict about private practice

Doctor Dual Practice Ban | Image Source | IBC24
लखनऊ: Doctor Dual Practice Ban: उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश में डॉक्टर एक ही समय पर एक से अधिक निजी अस्पतालों में सेवाएं नहीं दे सकेंगे। इस नई व्यवस्था के तहत डॉक्टरों की नियुक्ति और उपस्थिति की पूरी जानकारी एक डिजिटल पोर्टल पर दर्ज की जाएगी जिससे दोहरी प्रैक्टिस और फर्जी नियुक्तियों पर रोक लगाई जा सके।
Doctor Dual Practice Ban: प्रदेश सरकार ने निजी चिकित्सा संस्थानों में काम करने वाले डॉक्टरों के लिए सख्त नियम लागू कर दिए हैं। अब हर डॉक्टर को अपने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। यह पोर्टल स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकसित किया गया है जिसमें सभी निजी अस्पतालों को अपने स्थायी स्टाफ की ऑनलाइन एंट्री करनी होगी।
Doctor Dual Practice Ban: नए नियमों के तहत यदि कोई डॉक्टर एक ही समय में दो अलग-अलग अस्पतालों में पंजीकृत पाया गया या किसी अस्पताल ने फर्जी नाम से डॉक्टर दिखाया तो उस पर सीधी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने साफ कर दिया है कि इस तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निजी अस्पतालों को अपने स्थायी स्टाफ की पूरी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। अस्थायी या विजिटिंग डॉक्टरों की उपस्थिति और शिफ्ट का विवरण भी दर्ज करना अनिवार्य होगा। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि अस्पताल में वास्तव में वही डॉक्टर काम कर रहा है जिसका नाम रजिस्टर में दर्ज है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह एक डिजिटल पोर्टल है जिसे उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने विकसित किया है, जिसमें डॉक्टरों की नियुक्ति और उपस्थिति की जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाती है ताकि दोहरी प्रैक्टिस पर रोक लगाई जा सके।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Doctor Dual Practice Ban: Government is strict about private practice
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm