Rinku Singh and Priya Saroj Engagement: आज लखनऊ में क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई.. दोनों पहनेंगे ढाई-ढाई लाख की अंगूठी
पेशे से अधिवक्ता 26 साल की प्रिया सरोज पहली बार सांसद बनी हैं। 27 साल के रिंकू सिंह ने भारत के लिए दो एकदिवसीय और 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले …

Rinku Singh and Priya Saroj Engagement Images
- रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई लखनऊ के सेंट्रम होटल में सम्पन्न होगी।
- सगाई में दोनों ने ढाई लाख से ज्यादा की खास अंगूठी एक-दूसरे को पहनाएंगे।
- शादी वाराणसी के ताज होटल में 18 नवंबर को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होगी।
Rinku Singh and Priya Saroj Engagement Images: लखनऊ: भारतीय क्रिकेट टीम के तूफानी बल्लेबाज रिंकू सिंह और मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज के बीच आज सगाई होगी। यह समारोह राजधानी लखनऊ के 5 स्टार होटल सेंट्रम में आयोजित होगा। जानकारी के मुताबिक इस ख़ास मौके के लिए प्रिय और रिंकू ने एक दुसरे के लिए विशेष अंगूठी ऑर्डर किया है जिसकी कीमत ढाई लाख रूपये से ज्यादा है।
Rinku Singh & Priya Saroj pic.twitter.com/ehOEwGA9zz
— Shivam शिवम (@shivamsport) June 8, 2025
Lucknow, Uttar Pradesh: Guests have begun arriving for the engagement ceremony of cricketer Rinku Singh and SP MP Priya Saroj pic.twitter.com/VMcx1KkPlj
— IANS (@ians_india) June 8, 2025
Lucknow, Uttar Pradesh: On the engagement of cricketer Rinku Singh and SP MP Priya Saroj, Pandit Umesh Trivedi (who will perform the engagement ceremony) says, "There will be a program of Bariksha, Godh Bharai, and Ring Ceremony. The engagement of Rinku and Priya is scheduled… pic.twitter.com/JL4vvJidU2
— IANS (@ians_india) June 8, 2025
प्रिया सरोज के पिता और जौनपुर के केराकत विधानसभा सीट से सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि रिंग सेरेमनी में परिवार के सदस्य करीबी मित्र और रिश्तेदार शामिल होंगे। शादी परंपरागत तरीके से इसी साल 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में होगी। इस शादी समारोह में क्रिकेट जगत के सितारे, बॉलीवुड हस्तियां, उद्योगपति और प्रमुख राजनेताओं को आमंत्रित करने की तैयारी चल रही है।
Rinku Singh and Priya Saroj Engagement Images: उन्होंने बताया कि अलीगढ़ में रिंकू सिंह के परिजनों से मुलाकात के बाद दोनों परिवारों की सहमति से यह रिश्ता तय हुआ। तूफानी सरोज ने कहा, ‘‘ रिंकू और प्रिया एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। प्रिया की सहेली के पिता (जो एक क्रिकेटर हैं) के माध्यम से दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों ने परिजनों की रजामंदी से शादी का फैसला लिया।’’
पेशे से अधिवक्ता 26 साल की प्रिया सरोज पहली बार सांसद बनी हैं। 27 साल के रिंकू सिंह ने भारत के लिए दो एकदिवसीय और 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है। आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले रिंकू इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। सपा विधायक के करीबियों के अनुसार, शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होगी। दोनों ने एक-दूसरे को समझने के लिए पर्याप्त समय लिया और अब एक नयी शुरुआत के लिए तैयार हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ➡️ रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई लखनऊ के 5 स्टार होटल सेंट्रम में हुई।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Rinku Singh and Priya Saroj Engagement Images, Ceremony at Lucknow's 5 star hotel Centrum
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm