UP Latest News: हवा खाने के लिए खोल रखी थी ट्रेन की इमरजेंसी खिड़की.. पटरी के किनारे गिरी 8 साल की मासूम, जानें फिर कैसे हुआ चमत्कार..
The eight-year-old girl remained safe even after falling from the emergency window of the train मध्य प्रदेश से एक परिवार अपनी 8 वर्षीय बच्ची के साथ ट्रेन से वृन्दावन जा …

Indian Railway News
लखनऊ: ट्रेन में सफर के दौरान हमें सुरक्षा निर्देशों का पालन करना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर हमें जनधन का नुकसान उठाना पड़ सकता हैं। एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां ट्रेन के इमरजेंसी विंडो से एक आठ साल की मासूम उसपर जा गिरी। (The eight-year-old girl remained safe even after falling from the emergency window of the train) इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। हालाँकि इस पूरे घटनाक्रम का सबसे सुखद पहलू रहा मासूम को बचा लिया गया। उसे मामूली चोटे ही आई हैं। ऐसे जो कोई भी इस वाकये को सुन रहा है वह इसे चमत्कार बता रहा।
घटना से अनजान थे परिजन
इस बारें में बताया गया कि, मध्य प्रदेश से एक परिवार अपनी 8 वर्षीय बच्ची के साथ ट्रेन से वृन्दावन जा रहा था। यात्रियों ने रात्रि में हवा के लिए के लिए इमरजेंसी खिड़की खोल रखी थी। उसी खिड़की से 8 वर्षीय बच्ची चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। पिता की जब आँख खुली तब तक ट्रेन 10 से 12 किलो मीटर आगे निकल गई। ट्रेन रुकवाकर घटना की सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी गई। 16 कि०मी० का एरिया टारगेट कर, GRP, RPF एवं रेलवे की टीमों में बच्ची को खोजने के लिए बांटा गया। सर्च ऑपेरशन में सभी टीमों की मेहनत आखिर रंग लाई। बच्ची ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में मिल गई।
मालगाड़ी से पहुँचाया अस्पताल
इसी दौरान एक मालगाड़ी आती दिखी, रेलवे के अधिकारियों की मदद से बच्ची को तत्काल हॉस्पिटल ले जाने के लिए मालगाड़ी को रुकवाया गया। (The eight-year-old girl remained safe even after falling from the emergency window of the train) ललितपुर पहुँचकर बच्ची को उपचार हेतु हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बच्ची फिलहाल ठीक है, उसके पैर में चोट आई है, जिसका उपचार चल रहा है। सभी टीमों को धन्यवाद,
मध्य प्रदेश से एक परिवार अपनी 8 वर्षीय बच्ची के साथ ट्रेन से वृन्दावन जा रहा था।
यात्रियों ने रात्रि में हवा के लिए के लिए इमरजेंसी खिड़की खोल रखी थी। उसी खिड़की से 8 वर्षीय बच्ची चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। पिता की जब आँख खुली तब तक ट्रेन 10 से 12 किलो मीटर आगे निकल गई।
ट्रेन… pic.twitter.com/Y9TqRooawH— SACHIN KAUSHIK (@upcopsachin) October 15, 2024
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: The eight-year-old girl remained safe even after falling from the emergency window of the train
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pmतेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान
01 Oct 2026 | 8:21 pmनीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा
01 Oct 2026 | 8:06 pmसामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:57 pmगोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय
01 Oct 2026 | 7:55 pmउप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 7:47 pm