BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

UP Flood News : UP के 19 जिलों में बाढ़ का कहर! 312 राहत शिविर, 552 नावें और 248 मेडिकल टीमें तैनात, जानें सरकार का पूरा इंतजाम

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से 19 जिले प्रभावित हैं। राहत और बचाव अभियान के तहत 552 नाव एवं मोटरबोट, 248 मेडिकल टीमें और 549 बाढ़ चौकियां तैनात की गई हैं। …

UP Women Power News/Image Credit: File

UP Women Power News/Image Credit: File

Sneha Singh
Published: 31 Aug 2026 | 11:33 pmModified: 31 Aug 2026 | 11:39 pm
HIGHLIGHTS
  1. उत्तर प्रदेश के 19 जिले बाढ़ से प्रभावित
  2. 1,976 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
  3. 552 नावें, 248 मेडिकल टीमें और 549 बाढ़ चौकियां तैनात

लखनऊ : UP Flood News :  उत्तर प्रदेश में बाढ़ की चुनौती के बीच योगी सरकार प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के काम में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। प्रभावित परिवारों तक भोजन, राहत सामग्री और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के साथ ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम भी जारी है। वहीं बाढ़ से अब तक किसी तरह की जनहानि व पशुहानि नहीं हुई है।उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक 19 जिले फिलहाल बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रभावित क्षेत्रों में 549 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं, जबकि राहत एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए 248 मेडिकल टीमें तैनात हैं। इसके अलावा प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित निकालने और जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के लिए 552 नाव एवं मोटरबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है।

भोजन और राहत सामग्री का वितरण तेज

बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देने के लिए भोजन और राहत सामग्री का वितरण भी लगातार किया जा रहा है। Cm Yogi Adityanath Latest  सोमवार को 10,449 खाद्यान्न पैकेट और 6,368 लंच पैकेट वितरित किए गए। वहीं अब तक प्रदेश में 65,532 खाद्यान्न पैकेट और 3.08 लाख से अधिक लंच पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। इससे बाढ़ की वजह से प्रभावित परिवारों को भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिल रही है।

स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सरकार का विशेष जोर

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मेडिकल टीमों को प्रभावित इलाकों में भेजकर लोगों को जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए सोमवार को 7,889 क्लोरीन टैबलेट और 3,302 ओआरएस वितरित किए गए। इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को कम करने की कोशिश की जारी है।

पशुओं के लिए भी राहत व्यवस्था

सरकार व प्रशासन बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ-साथ उनके पशुधन का भी ध्यान रख रहा है। वर्तमान में 21,336 पशु प्रभावित हैं। पशुओं के लिए सोमवार को 20 क्विंटल भूसा वितरित किया गया। वहीं बाढ़ की शुरूआत से अब तक 4,279 क्विंटल भूसा वितरित किया जा चुका है। राहत अभियान के दौरान अब तक बाढ़ से जनहानि या पशुहानि की नहीं हुई है।

सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जा रहे प्रभावित

प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाया है। मौजूदा स्थिति में 1,976 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं बाढ़ प्रभावितों के लिए 312 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 106 शिविर संचालित हैं। इन राहत शिविरों में फिलहाल 1,708 लोग रह रहे हैं। इस समय प्रशासन प्राथमिकता पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान, भोजन, चिकित्सा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।

31 अगस्त को प्रभावित जिले

अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, बाराबंकी, बदायूं, चंदौली, फर्रुखाबाद, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कन्नौज, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, प्रयागराज, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, उन्नाव और वाराणसी।

यह भी पढ़ेंः-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: राहत आयुक्त कार्यालय की 31 अगस्त की रिपोर्ट के मुताबिक 19 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: UP Flood Update: 19 Districts Affected, 1,976 People Evacuated as Rescue and Relief Operations Intensify

शहर की खबरें
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

01 Oct 2026 | 12:27 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am