BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ‘राधा अष्टमी’ की बधाई दी

योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ‘राधा अष्टमी’ की बधाई दी

योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ‘राधा अष्टमी’ की बधाई दी
Bhasha
Published: 19 Sept 2026 | 10:50 amModified: 19 Sept 2026 | 10:50 am

लखनऊ, 19 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने शनिवार को लोगों को ‘राधा अष्टमी’ की बधाई दी ।

योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा “निष्काम प्रेम और अनन्य समर्पण की शाश्वत प्रतिमूर्ति श्री राधा रानी जी के पावन प्राकट्योत्सव 'राधा अष्टमी' की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।”

उन्होंने कहा “श्री राधा रानी की कृपा से हृदय में प्रेम, जीवन में माधुर्य और अंतर्मन में श्रीकृष्ण भक्ति का दीप सदैव प्रज्वलित रहे। राधे-राधे।”

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा “आप सभी को पावन पर्व ‘राधा अष्टमी’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

चौधरी ने कहा “श्री राधारानी जी एवं भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे। हर घर में सुख-समृद्धि, शांति और प्रेम का वास हो तथा सभी के जीवन में भक्ति और सद्भाव का संचार हो।”

उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने “एक्स” पर कहा “प्रेम और भक्ति की अधिष्ठात्री, वृषभानु नंदिनी श्री राधारानी जी के पावन अवतरण दिवस ‘राधाष्टमी’ की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!”

उन्होंने कहा “श्री राधारानी जी की कृपा से सभी के जीवन में प्रेम, भक्ति, सुख और शांति का वास हो, यही प्रार्थना है।”

उप्र के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपनी पोस्ट में कहा कि “बृज की महारानी, श्री राधा रानी जिनके प्राकट्य दिवस श्री राधा अष्टमी की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।”

मथुरा जिले के बरसाना समेत कई स्थानों पर आज राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है और इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

भाषा आनन्द रंजन

रंजन

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ‘राधा अष्टमी’ की बधाई दी

People also search for:Uttar Pradesh Yogi Radha Ashtami
शहर की खबरें
कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:16 pm
कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

01 Oct 2026 | 9:09 pm
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm
तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

01 Oct 2026 | 8:21 pm
नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

01 Oct 2026 | 8:06 pm
सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:57 pm
गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

01 Oct 2026 | 7:55 pm