BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस प्रमुख ने राज्य भर में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए

उत्तर प्रदेश पुलिस प्रमुख ने राज्य भर में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए

lucknow news

lucknow news

muskan mishra
Published: 24 Sept 2025 | 6:30 amModified: 24 Sept 2025 | 6:31 am
HIGHLIGHTS
  1. मिशन शक्ति केंद्र सभी थानों में स्थापित होंगे।
  2. महिला अपराधों की विवेचना प्राथमिकता पर।
  3. 50% महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती अनिवार्य।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य के प्रत्येक थाने में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित करने के निर्देश देने के कुछ दिनों बाद, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने मंगलवार को सभी जिला पुलिस को ऐसे केंद्र स्थापित करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए।

यह मिशन महिलाओं के लिए समर्पित

Lucknow News: राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित है। राज्य सरकार के एक बयान के मुताबिक इस तरह के सभी केंद्र, पुलिस चौकियों की तरह कार्य करेंगे और महिला अपराधों से जुड़े मामलों की विवेचना भी करेगा।

अधिकारियों  ने दिए दिशा-निर्देश 

Lucknow News: डीजीपी ने मिशन शक्ति केंद्र को लेकर सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को महिला शिकायतकर्ताओं के प्रति संवेदनशीलता, तत्परता और प्राथमिकता के साथ शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिये हैं।पुलिस महानिदेशक डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि मिशन शक्ति केंद्र में एक प्रभारी निरीक्षक/उपनिरीक्षक (प्राथमिकता महिला अधिकारी), 1 से 4 उपनिरीक्षक, 4 से 15 आरक्षी (जिनमें 50 प्रतिशत महिलाएं), 1 से 2 महिला होमगार्ड तथा आवश्यकता पड़ने पर परामर्शदाताओं की नियुक्ति के निर्देश दिये गये हैं।

उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर कर्मियों को 3 से 5 वर्ष की अवधि तक तैनात रखा जाएगा और प्रशिक्षित कर्मियों के स्थानांतरण का प्रावधान भी होगा। डीजीपी द्वारा जारी दिशा निर्देश में थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि मिशन शक्ति केंद्र के लिए एक अलग कक्ष, कम्प्यूटर, अभिलेख, स्टेशनरी, महिला शौचालय और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 सितंबर को यहां लोक भवन सभागार में महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति-5.0 अभियान का उद्घाटन किया।

read more: CG News: करेली बड़ी और खट्टी बनेगा नया नगर पंचायत, होगी कॉलेज की स्थापना, सीएम साय ने किए और भी कई बड़े ऐलान

read more: Chhattisgarh News: भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा को लिखा पत्र, की SET परीक्षा नियमित कराने की मांग 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह एक विशेष केंद्र होगा जो महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और शिकायत निस्तारण के लिए थानों में स्थापित किया जाएगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Uttar Pradesh Police Chief issues guidelines for setting up Mission Shakti Kendras across the state

शहर की खबरें
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

01 Oct 2026 | 12:27 am
नीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की

नीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की

01 Oct 2026 | 12:15 am
जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:53 pm
रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:22 pm
मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

30 Sept 2026 | 11:22 pm
टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 10:57 pm
सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

30 Sept 2026 | 10:07 pm