BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

PM Modi Speech on Terror Attack: बिहार में PM मोदी ने क्यों दिया अंग्रेजी में भाषण?.. हमले पर आखिर किसे दिया सीधा और साफ़ सन्देश.. आप भी सुनें

पीएम मोदी का यह भाषण न सिर्फ आतंकियों को चेतावनी थी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए एक स्पष्ट और ठोस संदेश था कि भारत आतंकवाद के खिलाफ किसी भी स्तर …

PM Modi Live Speech on Terror Attack in Bihar

PM Modi Live Speech on Terror Attack in Bihar

satya prakash
Published: 24 Apr 2025 | 1:34 pmModified: 24 Apr 2025 | 1:39 pm
HIGHLIGHTS
  1. पीएम मोदी ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा कर आतंकियों को सख्त सजा का ऐलान किया।
  2. आतंकवाद को भारत की आत्मा पर हमला बताते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर कड़ा संदेश दिया गया।
  3. 13,480 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन के साथ एकता, शोक और संकल्प का संदेश दिया।

PM Modi Live Speech on Terror Attack in Bihar: मधुबनी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के मधुबनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। इस हमले में 27 निर्दोष लोगों की मौत के बाद देशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्रधानमंत्री का यह दौरा पहले से तय था, जिसमें उन्होंने 13,480 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

Read More: Shahrukh Khan on Pahalgam Terror Attack: ‘हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर..’ पहलगाम आतंकी हमले पर शाहरुख खान ने की न्याय की मांग

कार्यक्रम की शुरुआत हमले में मारे गए लोगों की याद में मौन धारण से की गई। इसके बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने बिहार के पंचायती राज व्यवस्था की सराहना करते हुए राज्य के विकास की बात की, लेकिन मुख्य रूप से उन्होंने आतंकी हमले पर जोर देते हुए देश और दुनिया को एक सख्त संदेश दिया।

क्या कहा प्रधानमंत्री मोदी ने?

PM Modi Live Speech on Terror Attack in Bihar: प्रधानमंत्री ने कहा, "आज बिहार की धरती से मैं पूरी दुनिया को कहना चाहता हूं कि भारत इन आतंकियों और उनके मददगारों की पहचान करेगा, उन्हें ढूंढ़ निकालेगा और सजा देगा। हम उन्हें धरती के आखिरी छोर तक पीछा कर पकड़ेंगे। भारत की आत्मा को आतंकवाद कभी नहीं झुका सकता।"

उन्होंने आगे कहा कि यह हमला केवल निहत्थे पर्यटकों पर नहीं, बल्कि भारत की आत्मा पर हमला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कायराना हरकत के जिम्मेदार लोगों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी।

"अब वक्त आ गया है कि आतंकियों की बची-खुची जमीन भी मिट्टी में मिला दी जाए। 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति आतंक के आकाओं की कमर तोड़ देगी," प्रधानमंत्री ने कहा।

पीएम ने दिया एकता का संदेश

PM Modi Live Speech on Terror Attack in Bihar: पीएम मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले से पूरा देश दुखी है। "इस हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई, किसी ने जीवनसाथी। कोई बांग्ला बोलता था, कोई मराठी, कोई कन्नड़ या गुजराती, कोई बिहार का लाल था, लेकिन दुख सबका साझा है, पूरा देश साथ है।"

अंग्रेज़ी में दिया वैश्विक संदेश

पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान एक हिस्सा अंग्रेज़ी में भी बोला, जिससे यह साफ था कि उनका संदेश केवल देशवासियों के लिए नहीं, बल्कि विश्व समुदाय के लिए भी था। उन्होंने कहा: "Today from the soil of Bihar, I say to the whole world, India will identify, track, and punish every terrorist and their backers. We will pursue them to the ends of the earth. The spirit of India will never be broken by terrorism. Terrorism will not go unpunished. Every effort will be made to ensure that justice is served." प्रधानमंत्री ने उन देशों और नेताओं का आभार भी जताया जो इस मुश्किल घड़ी में भारत के साथ खड़े हैं।

Read Also: YRKKH Written Update 23 April 2025: क्या अभिरा को माफ कर पाएगा अरमान..? पोद्दार परिवार के सामने आएगा अभिर और चारु का सच!

PM Modi Live Speech on Terror Attack in Bihar: पीएम मोदी का यह भाषण न सिर्फ आतंकियों को चेतावनी थी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए एक स्पष्ट और ठोस संदेश था कि भारत आतंकवाद के खिलाफ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगा। उनका कहना था कि भारत ने पहले भी कभी आतंक के सामने सिर नहीं झुकाया और आगे भी नहीं झुकाएगा।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: प्रधानमंत्री ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारत आतंकियों और उनके मददगारों को ढूंढ़कर सजा देगा। उन्होंने इसे भारत की आत्मा पर हमला बताया और कहा कि देश की इच्छाशक्ति आतंक को जड़ से मिटा देगी।प्रश्न 2: मधुबनी दौरे का उद्देश्य क्या था?

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: PM Modi Live Speech on Terror Attack in Bihar,

शहर की खबरें
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am