BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

MP Tirth Darshan Yojana Budget 2026: डॉ मोहन सरकार कराएगी देव-दर्शन.. सीएम तीर्थ योजना के लिए बजट में 50 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित..

MP Tirth Darshan Yojana Budget 2026: एमपी बजट 2026 में तीर्थ दर्शन योजना के लिए 50 करोड़ का प्रावधान, वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क यात्रा।

MP Tirth Darshan Yojana Budget 2026

MP Tirth Darshan Yojana Budget 2026

satya prakash
Published: 18 Feb 2026 | 12:46 pmModified: 18 Feb 2026 | 12:46 pm
HIGHLIGHTS
  1. तीर्थ दर्शन योजना को 50 करोड़
  2. वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त यात्रा
  3. रेल और हवाई सुविधा उपलब्ध

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार, 18 फरवरी को विधानसभा में वर्ष 2026 का बजट पेश किया। इस बार का बजट पूरी तरह पेपरलेस रखा गया है और इसे डिजिटल माध्यम से सदन में प्रस्तुत किया गया। पारंपरिक मोटी बजट पुस्तकों की जगह केवल वित्त मंत्री के भाषण और एक संक्षिप्त बजट हैंडआउट की छपाई की गई है। (MP Tirth Darshan Yojana Budget 2026) सरकार का दावा है कि यह बजट राज्य के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

सीएम तीर्थ दर्शन योजना पर सरकार का फोकस (MP Tirth Darshan Yojana Budget 2026)

मध्य प्रदेश सरकार ने अपने महत्वकांक्षी तीर्थ दर्शन योजना को लेकर भी बजट में बड़ा प्रावधान किया है। सरकार ने अपने राज्य के आम बजट में इस योजना का लाभ हर प्रदेशवासी तक पहुंचाने के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

गौरतलब हैं कि, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक अनूठी पहल है, जो 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों (महिलाओं के लिए 58 वर्ष) को जीवन में एक बार, राज्य के बाहर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों की निःशुल्क यात्रा रेल या हवाई जहाज के माध्यम से कराती है। (MP Tirth Darshan Yojana Budget 2026) इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए और इसके लिए तहसील कार्यालय में आवेदन जमा करना होता है।

सुधरेगी प्रदेश की सेहत (MP Health Medical Budget 2026)

मध्यप्रदेश सरकार ने बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। आयुष्मान व्यवंदना योजना के लिए 2,139 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के लिए कुल 23,747 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। मेडिकल कॉलेजों में स्नातक (यूजी) सीटों की संख्या 2,275 से बढ़ाकर 2,850 की जाएगी, वहीं पीजी सीटें 1,262 से बढ़ाकर 1,468 की जाएंगी। इसके अलावा पांढुर्ना में एक नए सरकारी अस्पताल की स्थापना की भी घोषणा की गई है।

बिछेगा सड़कों का जाल (MP Road Highway Budget 2026)

मध्यप्रदेश सरकार ने अपने बजट में रोड ट्रांसपोर्ट, यातायात और जन परिवहन का विशेष ध्यान रखा है। इसी के तहत सरकार का दावा है कि, पूरे मध्यप्रदेश में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए अपने बजट में 30 हजार 900 करोड़ रूपये का प्रावधान किया है।  यह ऐलान प्रदेश के अधोसंरचना विकास के साथ ही व्यावसायिक क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

किसान हित में कई बड़े फैसले (MP Agriculture Budget 2026)

वादे के मुताबिक़ इस बजट में प्रदेश की डॉ मोहन यादव की सरकार ने किसानों का आय बढ़ाने और कृषि को प्रोत्साहित करने कई बड़ी घोषणाएं की है। (MP Tirth Darshan Yojana Budget 2026) इसके तहत सरकार ने अपने बजट में फसल बीमा के लिए 1299 करोड़, किसान कल्याण योजना 5500 करोड़ और ब्याज मुक्त लोन के लिए 720 करोड़ का प्रावधान करने का ऐलान किया है।

लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात (MP Ladli Behna Scheme Budget 2026)

बात करें मध्यप्रदेश सरकार की फ्लैगशिप लाड़ली बहना योजना का तो सरकार ने इस बार बड़ी राशि का प्रोविजन इस स्कीम के लिए किया है। वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश करते हुए विधानसभा में बताया कि,  एमपी की सरकार के द्वारा लाड़ली बहना योजना के तहत 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को 1500 रु प्रति माह दिए जा रहे है। इस योजना के लिए 23 हजार 882 करोड़ रु की रही का प्रावधान है।

5 हजार करोड़ रुपये तक के प्रावधान संभव

माना जा रहा है कि यह देश का पहला ऐसा राज्य बजट है, जिसमें सालाना प्रावधानों के साथ तीन साल का रोडमैप भी पेश किया गया है। आगामी चुनावों को देखते हुए बजट में शहरी विकास पर विशेष जोर दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। नगरीय निकायों के इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए करीब 5 हजार करोड़ रुपये तक के प्रावधान किए जा सकते हैं। इसके अलावा किसानों के लिए भी बड़े ऐलान की उम्मीद है। कृषि से जुड़े कई विभागों के बजट में बढ़ोतरी और नई योजनाओं के साथ पुरानी योजनाओं के विस्तार की संभावना जताई जा रही है।

“प्रजा के सुख में ही राजा का सुख है।” : वित्त मंत्री

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट भाषण में कहा कि “प्रजा के सुख में ही राजा का सुख है।” उन्होंने कहा कि सरकार ने हर हाथ को काम और हर उपज को दाम देने का प्रयास किया है। वर्ष 2026 को किसान कल्याण को समर्पित बताया गया। (MP Tirth Darshan Yojana Budget 2026) उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और राज्य देश का तीसरा सबसे युवा प्रदेश है। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया है और आर्थिक बदलाव लाने का प्रयास किया है।

https://www.youtube.com/watch?v=1QVPT4WrHkw

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सरकार ने योजना के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: MP Budget 2026 Allocates ₹50 Crore for Tirth Darshan Yojana for Senior Citizens

शहर की खबरें

Madhya Pradesh Budget 2026

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm