मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 10 नए मामले

Ads

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 10 नए मामले

  •  
  • Publish Date - August 9, 2021 / 09:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

भोपाल, नौ अगस्त (भाषा) मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,970 तक पहुंच गयी। यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में प्रदेश में किसी भी व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,514 है। प्रदेश में वर्तमान में कोरोना वायरस के केवल 149 उपचाराधीन मरीज है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 7,91,970 संक्रमितों में से अब तक 7,81,307 मरीज स्वस्थ हो गये हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को 5,02,475 लोगों को कोरोना वायरस रोधी टीके लगाए गये। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 3,54,12,763 लोगों को टीके लग चुके हैं।

भाषा दिमो सिम्मी

सिम्मी