Maihar Road Accident | Photo Credit: AI
मैहर: Maihar Road Accident मध्यप्रदेश के मैहर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक कार सवार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी फैल गई है।
Maihar Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना देहात थाना क्षेत्र के रिगरा गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि यहां एक तेज रफ्तार कार की टक्कर ट्रक से हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक ही हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी के शव को कब्जे में लिया और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि कार में सवार एक ही परिवार के 6 लोग जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।