मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 13 नए मामले

Ads

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 13 नए मामले

  •  
  • Publish Date - August 15, 2021 / 08:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

भोपाल, 15 अगस्त (भाषा) मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,92,036 हो गई है।

यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में किसी भी व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत नहीं हुई है। राज्य में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,514 है और इस समय केवल 104 कोविड रोगी उपचाराधीन हैं।

अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में कुल 7,92,036 संक्रमितों में से अब तक 7,81,418 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में रविवार को 6,924 लोगों को कोविड रोधी टीके लगाए गए। इसी के साथ राज्य में अब तक 3,78,01,149 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

भाषा रावत नेत्रपाल

नेत्रपाल