मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 154 नए मामले

Ads

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 154 नए मामले

  •  
  • Publish Date - March 5, 2022 / 09:50 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

भोपाल, पांच मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 154 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,39,899 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में एक व्यक्ति की मौत इस बीमारी से हुई है जिसके बाद राज्य में अब तक कुल 10,733 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

उन्होंने कहा कि शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 15 और भोपाल में 25 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 1,559 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 465 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 10,27,607 लोग मात दे चुके हैं।

भाषा रावत रावत रंजन

रंजन