Contract Employees News Today: इन संविदा कर्मचारियों को मिली उम्रभर की खुशियां, सरकार ने कर दिया नियमित करने का ऐलान, रक्षाबंधन पर मिली बड़ी सौगात

Ads

Contract Employees News Today: इन संविदा कर्मचारियों को मिली उम्रभर की खुशियां, सरकार ने कर दिया नियमित करने का ऐलान, रक्षाबंधन पर मिली बड़ी सौगात

  •  
  • Publish Date - August 28, 2026 / 11:37 AM IST,
    Updated On - August 28, 2026 / 11:38 AM IST

Contract Employees News Today | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • 160 संविदा कर्मी नियमित
  • पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का फैसला
  • सामाजिक सुरक्षा की दिशा में कदम

भोपाल: Contract Employees News Today ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्यप्रदेश की विद्युत कंपनियों में दिवंगत कार्मिकों के आश्रितों को अनुकंपा आधार पर संविदा पदों पर दी गई नियुक्तियों को नियमित करने की प्रक्रिया के तहत मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र ने 160 अनुकंपा संविदा कर्मियों को नियमित नियुक्ति प्रदान की है। (MP Contract Employees News) यह कदम कर्मचारी कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गौरतलब है कि गत दिनों म.प्र. ट्रांसमिशन कंपनी ने 43 कार्मिकों को नियमित किया था।

Contract Employees News Today ऊर्जा मंत्री तोमर ने नियमित हुए सभी कर्मियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र को देश में प्राप्त विशिष्ट पहचान को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक (मा.संसा.एवं प्रशा.) ने बताया कि दिवंगत कार्मिकों के आश्रितों को मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की अनुकंपा नियुक्ति नीति-2018 एवं संशोधित नीति-2023 के प्रावधानों के तहत संविदा पदों पर नियुक्त किया गया था । कंपनी द्वारा वर्ष 2026 की अनुकंपा आधार पर संविदा पदों पर नियुक्त कार्मिकों की समकक्ष नियमित पद पर नवीन नियुक्ति योजना के अंतर्गत ऐसे पात्र संविदा कर्मियों को नियमित पदों पर नियुक्ति प्रदान की गई है।

नियमित किए गए 160 कर्मियों में कार्यालय सहायक श्रेणी-3 प्रशिक्षु के 159 एवं लाइन परिचारक प्रशिक्षु का 1 कर्मी शामिल है। इन सभी को नियमित पदों पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। नियमित नियुक्ति प्राप्त करने वाले कर्मियों में अनारक्षित वर्ग के 52, अन्य पिछड़ा वर्ग के 78, अनुसूचित जाति वर्ग के 19 तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के 11 कर्मी शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

कितने संविदा कर्मियों को नियमित किया गया है?

कुल 160 कर्मियों को।

नियमित किए गए पद कौन से हैं?

कार्यालय सहायक श्रेणी-3 प्रशिक्षु (159) और लाइन परिचारक प्रशिक्षु (1)।

नियमित नियुक्ति किस नीति के तहत हुई है?

अनुकंपा नियुक्ति नीति-2018 एवं संशोधित नीति-2023।