मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 156 नये मामले

Ads

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 156 नये मामले

  •  
  • Publish Date - March 6, 2022 / 09:09 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

भोपाल, छह मार्च (भाषा) मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 156 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,40,055 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में किसी व्यक्ति की मौत इस बीमारी से नहीं हुई है। राज्य में अब तक कुल 10,733 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है। उन्होंने कहा कि सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 21 और भोपाल में 16 नए मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 1,315 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 400 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 10,28,007 लोग मात दे चुके हैं।

भाषा दिमो संतोष

संतोष