MP Road Development News: फोरलेन होगा मध्य प्रदेश के इस नेशनल हाइवे का ये हिस्सा, इतने करोड़ रुपए हुए स्वीकृत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खुद दी जानकारी
MP Road Development News: बैतूल जिले के बरेठा घाट से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-46 के महत्वपूर्ण हिस्से को अब फोरलेन बनाने की मंजूरी मिल गई है।
MP Road Development News/ Image Credit: ANI News
- राष्ट्रीय राजमार्ग-46 के महत्वपूर्ण हिस्से को अब फोरलेन बनाने की मंजूरी मिल गई है।
- केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस स्वीकृति की जानकारी दी है।
- 4-लेन बनाने के लिए 758 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।
MP Road Development News: भोपाल: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के बरेठा घाट से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-46 के महत्वपूर्ण हिस्से को अब फोरलेन बनाने की मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस स्वीकृति की जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी पोस्ट में बताया कि, मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-46 के इटारसी-बैतूल सेक्शन में 22 किलोमीटर लंबे टाइगर कॉरिडोर को 4-लेन बनाने के लिए 758 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।
माल ढुलाई में लगने वाला समय होगा कम
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आगे कहा कि, यह क्षेत्र खेती-बाड़ी का एक बड़ा केंद्र है, और यहां कोयला, तांबा, ग्रेफाइट और सीसा-जस्ता जैसे प्राकृतिक संसाधन भरपूर मात्रा में मौजूद हैं। इस सेक्शन को 4-लेन बनाने से पूरे क्षेत्र में माल ढुलाई में लगने वाला समय कम होगा और सुरक्षा बढ़ेगी, (MP Road Development News) साथ ही किसानों के लिए बाज़ारों और मंडियों तक पहुँच भी आसान हो जाएगी।
सड़क पार करने के लिए बनाए जाएंगे अंडरपास और ओवरपास
MP Road Development News: इस परियोजना में जानवरों के सुरक्षित रूप से सड़क पार करने के लिए 11 खास अंडरपास और ओवरपास बनाए जाएँगे, जिससे आस-पास के वन्यजीव इलाकों में सड़क दुर्घटनाओं और जानवरों की मौत के मामलों में कमी आएगी। बाकी बचे 22 किलोमीटर के इस हिस्से को अपग्रेड करने के साथ ही, (MP Road Development News) पूरा ग्वालियर-बैतूल कॉरिडोर एक 4-लेन वाला हाईवे बन जाएगा। इससे यात्रा का समय कम होगा, पहाड़ी इलाकों में सड़क सुरक्षा बेहतर होगी, और माधव नेशनल पार्क, रातापानी और सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व में इको-टूरिज़्म को बढ़ावा मिलेगा।
📢 मध्य प्रदेश 🛣️
मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-46 के इटारसी-बैतूल सेक्शन में 22 km लंबे टाइगर कॉरिडोर को 4-लेन बनाने के लिए 758 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।
यह क्षेत्र खेती-बाड़ी का एक बड़ा केंद्र है, और यहां कोयला, तांबा, ग्रेफाइट और सीसा-जस्ता जैसे…
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) April 4, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-
- Indore News: मना करने के बाद भी शराब कारोबारी ने किया ऐसा काम, मशहूर एक्ट्रेस पहुंची पुलिस के पास, इस थाने में मामला दर्ज
- Chhattisgarh Maoist Free News : “अब रेड नहीं, ग्रीन कॉरिडोर है बस्तर” सीएम विष्णु देव साय ने पीएम मोदी को दिया जीत का श्रेय, शहीदों को किया नमन
- MP Mahila Congress News: मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी हुई घोषित, इन दिग्गजों को मिली जगह, आप भी देखें सूची

Facebook


