Indore News: मना करने के बाद भी शराब कारोबारी ने किया ऐसा काम, मशहूर एक्ट्रेस पहुंची पुलिस के पास, इस थाने में मामला दर्ज

मना करने के बाद भी शराब कारोबारी ने किया ऐसा काम, मशहूर एक्ट्रेस पहुंची पुलिस के पास, Indore News: Actress Files Case on Liquor Businessman

Indore News: मना करने के बाद भी शराब कारोबारी ने किया ऐसा काम, मशहूर एक्ट्रेस पहुंची पुलिस के पास, इस थाने में मामला दर्ज
Modified Date: April 4, 2026 / 07:44 pm IST
Published Date: April 4, 2026 7:44 pm IST

इंदौर। Indore News मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में जमीन कब्जाने के प्रयास को लेकर एक शराब कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार मुंबई की एक टीवी एक्ट्रेस की शिकायत पर लसूड़िया थाना पुलिस ने शराब कारोबारी सूरज रजक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि कारोबारी सूरज रजक शराब दुकान खोलने के लिए जमीन की तलाश में था और इसी क्रम में उसने एक्ट्रेस के परिवार की जमीन को किराए पर लेने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, परिवार द्वारा जमीन किराए पर देने से इनकार कर दिया गया। आरोप है कि इसके बाद सूरज रजक के लोगों ने उक्त जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। मामले की जानकारी मिलने पर टीवी एक्ट्रेस स्वयं मौके पर पहुंचीं और पुलिस की मदद से कब्जे की कोशिश को रुकवाया।

लसूड़िया थाना पुलिस ने एक्ट्रेस की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सूरज रजक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी सूरज रजक पर कनाड़िया थाने में युवकों के साथ मारपीट का मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस अब पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।