Sehore News: नसबंदी के बाद भी महिला ने दिया बच्ची को जन्म, हैरान कर देगा जिले का ये मामला, अब परिवार ने कर दी ये डिमांड
Sehore News: नसबंदी के बाद भी महिला ने दिया बच्ची को जन्म, हैरान कर देगा जिले का ये मामला, परिवार ने कर दी ये डिमांड
Sehore News: नसबंदी के बाद भी महिला ने दिया बच्ची को जन्म, हैरान कर देगा जिले का ये मामला, परिवार ने कर दी ये डिमांड /image: Social Media
- सीहोर में नसबंदी कराने के करीब 9 महीने बाद महिला ने बच्ची को जन्म दिया
- परिवार ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हर्जाने की मांग की है
- आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण नवजात बच्ची के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उठाना मुश्किल है
सीहोर। Sehore News: एमपी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां सीहोर नगर के मंडी क्षेत्र की रहने वाली पूजा मालवीय ने नसबंदी (Sehore Sterilization Case) के बाद भी बच्ची को जन्म दिया है। पूजा और उसके पति मनीष जिम्मेदारों से हर्जाना देने की मांग कर रहे है। उनका कहना है कि इस लापरवाही के जिम्मेदारों पर कार्यवाही होनी चाहिए और बच्ची के पालन पोषण की जिम्मेदारी लापरवाही करने वाले कर्मियों को सौंपनी होंगी।
नसबंदी के बाद कैसे हुई गर्भवती? (MP Sterilization Failure)
Sehore News जानकारी के मुताबिक, 9 महीने पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सलाह पर जिला अस्पताल में नसबंदी कराई थी। पूजा के पहले से ही 4 बच्चे है। पति मनीष होटल में काम करता है। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के चलते पूजा ने नसबंदी कार्रवाई थी। नसबंदी के पूजा फिर से गर्भवती हो गई। इस बात की शिकायत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अस्पताल प्रबंध से की गई, चक्कर पर चक्कर लगाए किंतु कोई संतोषजनक हल न तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और न ही अस्पताल कर्मियों ने दिया।
मामले में अस्पताल प्रबंधन कर रहे लीपापोती (Sehore Sterilization Case)
Sehore News आखिरकार नसबंदी के तकरीबन 9 महीने बाद पूजा ने पुत्री को जन्म दिया। अब पूजा और उसके पति इस बच्ची के लालन पालन की जिम्मेदारी उठाने में असमर्थ है। पूजा और पति मनीष का कहना है कि हमारी आर्थिक स्थिति पहले से ठीक नही है अब इस बालिका का लालन पालन कैसे करे? नसबंदी कराने के लिए प्रेरित करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकता और जिला अस्पताल प्रबंधन अब इस मामले में लीपापोती कर रहे है।
ये भी पढ़ें
- School Closed Today in Dehradun: भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, आंगनबाड़ी में भी छुट्टी का ऐलान, आदेश जारी
- Chhattisgarh High Court New Judges: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे 3 नए जज, SC कॉलेजियम ने भेजी सिफारिश, इन वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर लगाई मुहर
- Monkey Ran Away With Rs 42 Thousand In Ayodhya: महिला से 42 हजार रुपये छीनकर भागा बंदर! फिर पुलिस ने ऐसी चाल चली कि वापस मिल गए पूरे पैसे, वायरल हो रहा वीडियो

Facebook


