5 police personnel suspended in Morena: SP ने 5 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, जुए फड़ में रेड के दौरान कैसे गई थी युवक की जान
5 police personnel suspended in Morena: SP ने 5 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, जुए फड़ में रेड के दौरान कैसे गई थी युवक की जान
5 police personnel suspended in Morena: SP ने 5 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, जुए फड़ में रेड के दौरान कैसे गई थी युवक की जान /image: Social Media
- जुए के फड़ पर पुलिस कार्रवाई के दौरान युवक की मौत
- SP ने 5 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
- परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप
मुरैना। 5 police personnel suspended in Morena: मुरैना जिले के जौरा थाना इलाके में जुए के फड़ पर पुलिस कार्रवाई के दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद जमकर बवाल हो गया। हॉस्पिटल रोड की मस्जिद वाली गली में पुलिस जुए के फड़ पर कार्रवाई करने पहुंची थी, लेकिन इस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़ में सूरज उर्फ कल्ला गुप्ता नाम के युवक की मौत हो गई। वहीं अब मामले में लापरवाही बरतने पर SP ने सख्त रुख अपनाते हुए 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
इधर परिजनों और स्थानीय व्यापारियों का गंभीर आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की जिससे उसकी जान चली गई। इस घटना के बाद आक्रोशित व्यापारियों ने देर रात पूरे जौरा बाजार को पूरी तरह बंद करा दिया और सैकड़ों की संख्या में थाने का घेराव कर धरने पर बैठ गए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम, एसडीओपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे हुए थे।
पुलिस ने किया ये दावा
पुलिस प्रशासन ने अपने ऊपर लगे मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस का दावा है कि टीम को देखकर युवक भागने लगा था और इसी भागदौड़ के दौरान उसे अचानक साइलेंट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की मारपीट नहीं की गई है, पुलिस की अधिकारियों का कहना है कि परिजनों को समझाइए दी जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जो भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, लेकिन परिजन बिल्कुल मानने को तैयार नहीं है।
बीजेपी के पूर्व विधायक सूबेदार सिंह रजौधा ने भी मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाने के बाहर व्यापारियों ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव भी किया। मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। व्यापारियों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो अगर पुलिसकर्मियों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
पुलिस की मारपीट से उसकी मौत हो गई: परिजन
पुलिस इसे भागने के दौरान अटैक आने से हुई मौत बता रही है जबकि परिजनों का आरोप है कि पुलिस की मारपीट के बाद युवक की हालत बिगड़ी है और उसकी मौत हो गई। उसके बाद पुलिसकर्मी उसके शव को अस्पताल में रखकर गायब हो गए, जौरा में एक तरफ जहां पुलिस इसे महज एक हादसा और भागने के दौरान आया हार्ट अटैक बता रही है वहीं दूसरी तरफ परिजनों और व्यापारियों का साफ कहना है कि खाकी की बर्बरता ने एक बेगुनाह की जान ले ली है।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत पर एक्शन..SP ने 5 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित#MadhyaPradeshNews | #MorenaNews | #MPNews | Madhya Pradesh News | Morena News | MP News
https://t.co/47KA66U1fx— IBC24 News (@IBC24News) September 24, 2026
ये भी पढ़ें
- दो पुलिसकर्मी और CRPF ने पार की हैवानियत की सारी हदें, विधायक के फार्महाउस में युवती से किया गैंगरेप
- यात्रियों से खचाखच भरी बस में लगी भीषण आग, 9 लोग जिंदा जलें, देखें भयावह वीडियो
- छत्तीसगढ़ के 5वीं-8वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, 436 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज ही यहां से करें आवेदन
- दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में होगी पंचायत सचिवों की भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे और कहां से करें आवेदन

Facebook


