मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 56 नये मामले

Ads

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 56 नये मामले

  •  
  • Publish Date - March 14, 2022 / 12:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

भोपाल, 13 मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 56 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,40,692 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में किसी व्यक्ति की मौत इस बीमारी से नहीं हुई है। राज्य में अब तक कुल 10,733 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

उन्होंने कहा कि रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में चार और भोपाल में सात नये मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 597 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 137 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 10,29,362 लोग मात दे चुके हैं।

भाषा रावतरावत रावत संतोष

संतोष