मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 82 नए मामले

Ads

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 82 नए मामले

  •  
  • Publish Date - March 8, 2022 / 09:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

भोपाल, आठ मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 82 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,40,254 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में किसी व्यक्ति की मौत इस बीमारी से नहीं हुई है। राज्य में अब तक कुल 10,733 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन और भोपाल में 10 नए मामले सामने आये।

उन्होंने कहा कि राज्य में फिलहाल 928 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 191 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 10,28,593 लोग मात दे चुके हैं।

भाषा दिमो

राजकुमार

राजकुमार