Bhopal News: होटल में युवती के साथ पकड़ा गया जिम ट्रेनर, नाराज लोगों ने पकड़कर की पिटाई
Bhopal News : बताया जा रहा है कि मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ होटल में पकड़ा गया था। जिसके बाद उसकी पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामला हबीबगंज थाना क्षेत्र का है।
- युवक पहले से ही शादीशुदा
- फिटनेस सेंटर में ट्रेनर का काम करता है युवक
- मामला हबीबगंज थाना क्षेत्र का
भोपाल: Bhopal News, मध्यप्रदेश के भोपाल में हिन्दूवादी संगठन के लोगों ने मुस्लिम युवक की जमकर पिटाई कर दी है। बताया जा रहा है कि हिंदू संगठन के लोग युवक को होटल से लेकर थाने तक पीटते ले गए। बताया जा रहा है कि मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ होटल में पकड़ा गया था। जिसके बाद उसकी पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामला हबीबगंज थाना क्षेत्र का है।
युवक पहले से ही शादीशुदा
मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम मजहर है, जो कि फिटनेस सेंटर में ट्रेनर का काम करता है। यह युवक पहले से ही शादीशुदा है, जो कि युवती के साथ होटल में पकड़ा गया है। इस घटना से हिंदू संगठन के लोग आक्रोशित हो गए और युवक की पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
होटल आई सन्स पर दबिश
भोपाल में ही एक अन्य होटल पर भी बजरंगियों ने दबिश देकर मुस्लिम युवक और हिंदू युवती को पकड़ा है। होटल आई सन्स पर दबिश देकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अफजल नाम के शख्स को हिन्दू युवती के साथ पकड़ा है। वहीं हिंदू युवती मौके से फरार हो गई है। जबकि अफ़ज़ल को हबीबगंज पुलिस के हवाले किया गया है।

Facebook


