BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Face To Face Madhya Pradesh: तिलक लगाया तो खैर नहीं! मध्यप्रदेश में तिलक पर शुरू हुआ नया विवाद, आखिर कौन बेच रहा कट्टरता की बुटी?

तिलक लगाया तो खैर नहीं! मध्यप्रदेश में तिलक पर शुरू हुआ नया विवाद, A new controversy started on Tilak in Madhya Pradesh

Face To Face Madhya Pradesh: तिलक लगाया तो खैर नहीं! मध्यप्रदेश में तिलक पर शुरू हुआ नया विवाद, आखिर कौन बेच रहा कट्टरता की बुटी?
Deepak Sahu
Published: 24 May 2025 | 11:55 pmModified: 24 May 2025 | 11:58 pm

रतलामः Face To Face Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में तिलक लगाकर मुस्लिम इलाके में जाने वाले एक शख्स के साथ मारपीट ये एक ऐसी घटना है, जिसके बारे में सुनकर हैरानी होती है। कट्टरता की एक ऐसी घटना है, जिसे कोई भी बर्दाश्त नहीं करेगा। मुस्लिमों को सताए जाने का नरेटिव गढ़ने वालों के लिए ये घटना एक नजीर है, जो ये बताती है कि कट्टरता करने वाले हर जगह, हर मजहब में हैं। दूसरे ये केवल अल्पसंख्यकों के सताए जाने की घटनाएं बहुत तेजी से रिपोर्ट होती है और बहुसंख्यकों के साथ होने वाले प्रकरणों को अकसर हलके में ले लिया जाता है पर रतलाम में जो हुआ..ये एक सवाल खड़ा करती है कि क्या उकसावे और सरासर गुंडागर्दी से भरी ये घटना क्या बहुसंख्यकों को उद्वेलित नहीं करेगी और क्या इसकी उग्र प्रतिक्रिया होने की आशंका नहीं है। ऐसे में सवाल ये है कि ये कौन लोग हैं जो किसी का तिलक लगाना भी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और तिलक लगाने में ऐसा क्या है जो किसी को नागवार गुजर सकता है?

Read More : Chhattisgarh ki Baat: विजय शर्मा के 'कल्पनालोक' वाले बयान पर छत्तीसगढ़ में सियासत, कांग्रेस ने निकाला अलग मायने, जानिए आखिर क्यों मचा है घमासान?

Face To Face Madhya Pradesh: रतलाम के जावरा में हिंदू जागरण मंच के नगर संयोजक सुरेंद्र महावर ने आरोप लगाया है कि तिलक लगाने की बात पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि तिलक लगाने की बात पर आसीम कुरैशी ने विवाद किया ..और कहा कि मुस्लिम मोहल्ले में तिलक लगाकर मत आना। घर में पिस्टल रखी है, गोली मार दूंगा। इसके बाद बीती रात हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। दूसरे दिन कार्यकर्ताओं ने जावरा में रैली निकाल कर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं की मांग है कि आरोपी असीम कुरैशी के खिलाफ रासुका में मामला दर्ज किया जाए और उसके मकान के अवैध हिस्से को तोड़ा जाए।

Read More : Naxalites Pappu Lohara Killed: नम्बाला केशव राव के बाद नक्सलियों ये दो बड़े भी नेता भी ढेर.. अब आखिरी सांसे गिन रहा है माओवाद, 70 से ज्यादा मामले थे दर्ज

बताया जा रहा है कि आरोपी आसीम हाल ही में जेल से छूटकर आया है और जेल से छूटने के बाद उसके साथियों ने उसका विजयी जुलूस भी निकला था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जावरा पुलिस ने आरोपी आसीम कुरैशी सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अब इस मामले में सियासत भी शुरू हो गई है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी पर रासुका की कार्रवाई भी होगी। फिलहाल माहौल गर्म होते देखकर पुलिस ने शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया, लेकिन देखना होगा कि ऐसे आरोपी पर क्या कार्रवाई होती है।

https://www.youtube.com/watch?v=ZsxwjcnpZsg&t=427s

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: A new controversy started on Tilak in Madhya Pradesh

शहर की खबरें

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm