एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर खुदकुशी मामले में बड़ा खुलासा, जबरदस्ती शादी करना चाहता था पड़ोसी, इसी वजह से मौत को लगाया गले

एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर खुदकुशी मामले में बड़ा खुलासा : Actress Vaishali Thakkar Suicide Case update : Reasons for suicide revealed

एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर खुदकुशी मामले में बड़ा खुलासा, जबरदस्ती शादी करना चाहता था पड़ोसी, इसी वजह से मौत को लगाया गले

Vaishali Thakkar suicide case

Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: October 16, 2022 9:41 pm IST

इंदौरः Vaishali Thakkar Suicide Case update एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पड़ोस के रहने वाले राहुल नलवानी और उसकी पत्नी दीक्षा एक्ट्रेस को प्रताड़ित कर रहे थे। एक्ट्रेस ने आत्महत्या से पहले लिखे गए सुसाइट नोट में दोनों के नाम का भी जिक्र भी किया है।

Read More : AC ब्लास्ट करने के बाद मॉल में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी 

Vaishali Thakkar Suicide Case update दरअसल, राहुल नलवानी वैशाली से एकतरफा प्यार करता था। अगले महीने 18 तारीख को वैशाली की शादी होने वाली थी। इसी कारण राहुल नलवानी और उसकी पत्नी दीक्षा उन्हें प्रताड़ित करते थे। राहुल नलवानी ने वैशाली की इंगेजमेंट तुड़वाने का भी प्रयास किया था। इसी कारण एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर मानसिक प्रताड़ित थी। बताया जा रहा है कि राहुल नलवानी और वैशाली ठक्कर के परिवार के बीच व्यापारिक संबंध भी है।

Read More : DBU launches: PM Modi ने इन 75 जिलों को दी बड़ी सौगात, मिली डिजिटल बैंकिंग यूनिट, देख लीजिए कहीं आपका शहर तो शामिल नहीं 

बता दें कि पॉपुलर टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ में अंजलि भारद्वाज का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने आज फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। 30 साल की वैशाली का शव इंदौर की साईं बाग कॉलोनी में उनके घर पर मिला। उन्हें स्टार प्लस के मशहूर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में संजना के रोल से भी खासी पॉपुलैरिटी मिली थी।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।