All School Open in Sunday: इस रविवार को खुले रहेंगे सभी स्कूल, नहीं रहेगी छुट्टी, प्रशासन ने जारी किया आदेश, जानिए क्यों लिया गया ऐसा फैसला

Ads

All School Open in Sunday: इस रविवार को खुले रहेंगे सभी स्कूल, नहीं रहेगी छुट्टी, प्रशासन ने जारी किया आदेश, जानिए क्यों लिया गया ऐसा फैसला

  •  
  • Publish Date - August 7, 2026 / 09:11 AM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 09:12 AM IST

All School Open in Sunday: इस रविवार को खुले रहेंगे सभी स्कूल, नहीं रहेगी छुट्टी, प्रशासन ने जारी किया आदेश, जानिए क्यों लिया गया ऐसा फैसला / image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • उज्जैन में सावन के दौरान हर सोमवार स्कूल रहेंगे बंद
  • सोमवार की छुट्टी की भरपाई के लिए संबंधित रविवार को नियमित कक्षाएं लगेंगी
  • महाकाल की सवारी और भारी भीड़ को देखते हुए लिया गया फैसला

उज्जैन: All School Open in Sunday: छात्रों के लिए बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, आज रविवार को सभी स्कूल खुले रहेंगे और रोजाना की तरह सभी कक्षाएं लगेंगी और कल सोमवार को सभी स्कूलों में छुट्टी (schools closed on Monday) रहेगी। जिसका आदेश जिला प्रशासन ने पहले से ही जारी कर दिया है। अब आप सभी के मन में ये सवाल जरूर उठा रहा होगा कि प्रशासन ने अचानक ये फैसला क्यों लिया? तो चलिए जानते है।

आज से लगेंगी रविवार की कक्षाएं (Ujjain School Holiday Update)

All School Open in Sunday: सावन का पवित्र महीना 30 जुलाई से शुरू हो गया है और इसका समापन 28 अगस्त, 2026 को होगा। जिला प्रशासन ने उज्जैन के सभी स्कूलों में सोमवार (Monday School Close) को छुट्टी घोषित कर दी गई है। सोमवार के अवकाश की भरपाई के लिए संबंधित रविवार को नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने ये फैसला बाबा महाकाल की सवारियों के दौरान शहर में उमड़ने वाली भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए लिया है। उज्जैन शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 3 से 31 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार अवकाश रहेगा। रविवार को कक्षाएं लगेंगी।

किन मार्गों से होकर गुजरेगी महाकाल की सवारी? (Mahakal Sawari 2026)

Sunday School Open News Today भगवान महाकाल की सवारी शाम 4 बजे मंदिर के सभा मंडप में पूजन के बाद प्रारंभ होगी। सवारी का मार्ग रहेगा, महाकाल मंदिर, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी, रामघाट, रामानुजकोट, कार्तिक चौक, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार, महाकाल मंदिर। रामघाट पर पूजन-अर्चन के बाद सवारी पुनः महाकाल मंदिर लौटेगी।

ये भी पढ़ें

उज्जैन में रविवार को स्कूल क्यों खुले हैं?

सोमवार को महाकाल की सवारी और भारी भीड़ के कारण अवकाश घोषित किया गया है। इसकी भरपाई के लिए संबंधित रविवार को नियमित कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

उज्जैन में सोमवार को स्कूलों की छुट्टी कब तक रहेगी?

जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार 3 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रत्येक सोमवार सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा।

क्या यह आदेश सभी स्कूलों पर लागू होगा?

हाँ, यह आदेश उज्जैन जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

प्रशासन ने यह फैसला क्यों लिया है?

बाबा महाकाल की सवारी के दौरान शहर में भारी भीड़, यातायात दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

महाकाल की सवारी का मार्ग क्या रहेगा?

महाकाल मंदिर → गुदरी चौराहा → बक्षी बाजार → कहारवाड़ी → रामघाट → रामानुजकोट → कार्तिक चौक → छत्री चौक → गोपाल मंदिर → पटनी बाजार → गुदरी बाजार → महाकाल मंदिर।