रेलवे की हठधर्मिता से परेशान निवासियों ने अपनाया अनशन का रास्ता, बैठे भूख हड़ताल पर, जानें पूरी खबर
अनूपपुर जिला अंतर्गत जैतहरी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भूंख हड़ताल पर बैठ गए,जैतहरी निवासियों का आरोप है, कि रेलवे विभाग उनके साथ छलावा कर रहा है
अनूपपुर People protest Against Railway Tenacity: जैतहरी नगर के बीचों बीच स्थित नगर का जैतहरी रेलवे स्टेशन में विगत 50 वर्षों से चली आ रही ट्रेनों को जिनका जैतहरी में भी ठहराव था उनको कोरोना काल मे बंद कर दिया गया,जब देश के हर कोने में ट्रेनों का परिचालन दुबारा शुरू हुआ तो यहां की जनता को आश जगी की चलिए राहत की घड़ी आ गई पर रेलवे के गैरजिम्मेदाराना रवैये के चलते जैतहरी स्टेशन में रुकने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया ये स्टेशन महज माल गाड़ियों के ठहराव के लिये बनकर रह गया और यहां की जनता को मुह चिढ़ा रहा है
10 रुपये की जगह लग रहे 1000
अनूपपुर जिला अंतर्गत जैतहरी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भूंख हड़ताल पर बैठ गए,जैतहरी निवासियों का आरोप है, कि रेलवे विभाग उनके साथ छलावा कर रहा है और जैतहरी की जनता के साथ लगातार धोखा किया जा रहा है। जो अब बर्दास्त के बाहर हो चुका है जिसके चलते अनशन आज से शुरू हो गया। हम आप को बता दें जैतहरी से लोगों को अनूपपुर मुख्यालय सहित इलाज के लिये बिलासपुर,जबलपुर,रायपुर,नागपुर जाना होता है, और ट्रेनों के ठहराव न होने की वजह से यहां के लोगों को पहले गाड़ी बुक कर 10 रुपये की जगह हजार रुपये लगा कर जाना पड़ता है।
वही हाल वापसी में होता है और रेलवे को कई बार ज्ञापन सौंपने के बाद भी रेलवे ने इस ओर ध्यान देना मुनासिब नही समझा मजबूरन लोग आज भूंख हड़ताल पर जा बैठे। नगर विकास मंच इसके पूर्व भी बड़ा आंदोलन करते हुए उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव की मांग किया था और उसके बाद उत्कल का ठहराव जैतहरी में किया गया पर कोरोना के बाद उसका ठहराव भी बंद कर दिया गया,अब जैतहरी नगर सहित आस पास के ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया और अब भूंख हड़ताल के साथ साथ एक बड़े आंदोलन की शुरूआत कर दी गई है।
Read More:बिना ब्रा के पूनम पांडेय ने फिर दिखाया कातिल लुक, देखकर फैन्स हो गए पानी-पानी

Facebook


