Ashoknagar News: एक साथ बुझ गए तीन घरों के चिराग, नहाने के दौरान अचानक हो गया ये हादसा, पूरे गांव में शोक की लहर

एक साथ बुझ गए तीन घरों के चिराग, नहाने के दौरान अचानक हो गया ये हादसा, Ashoknagar News: Three minor boys died

Ashoknagar News: एक साथ बुझ गए तीन घरों के चिराग, नहाने के दौरान अचानक हो गया ये हादसा, पूरे गांव में शोक की लहर

Reported By: Santosh Sharma,
Modified Date: April 6, 2026 / 11:51 pm IST
Published Date: April 6, 2026 11:51 pm IST

नई दिल्लीः मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के नईसराय थाना क्षेत्र के ग्राम अजलेश्वर में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया, जहां तालाब में डूबने से तीन किशोरों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय मयंक पुत्र अवधेश रघुवंशी, देव पुत्र राकेश रघुवंशी और 15 वर्षीय ओम पुत्र सतीश रघुवंशी के रूप में हुई है। तीनों किशोर आपस में घनिष्ठ मित्र थे और अपने-अपने परिवार के इकलौते बेटे थे।

जानकारी के अनुसार, तीनों किशोर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गांव से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित तालाब में नहाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद अन्य दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की अधिक गहराई के कारण वे सफल नहीं हो सके।घटना की सूचना मिलने पर नईसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद तीनों किशोरों के शव तालाब से बाहर निकाले। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ाई के लिए गुना में रहते थे दो किशोर

बताया जा रहा है कि मयंक और ओम गुना में रहकर पढ़ाई करते थे और परीक्षा के बाद छुट्टियां मनाने गांव आए थे। मयंक कक्षा 9वीं का छात्र था, जबकि ओम ने इस वर्ष 8वीं की परीक्षा दी थी। वहीं देव नईसराय में ही कक्षा 8वीं में अध्ययनरत था और तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। तीनों किशोरों की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। परिजन गहरे सदमे में हैं और ग्रामीण भी इस दुखद घटना से व्यथित हैं।

यह भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।