Bargi Dam Accident : बरगी डैम हादसे ने उजाड़ दिया कई परिवार… 5 साल का मासूम अब भी लापता, रोते-बिलखते पिता ने PM और CM से लगाईं ये गुहार

Ads

  •  
  • Publish Date - May 2, 2026 / 04:41 PM IST,
    Updated On - May 2, 2026 / 04:47 PM IST

Bargi Dam Accident/Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • बरगी डैम हादसे में 9 लोगों की मौत, कई अब भी लापता
  • 5 साल का विराज लापता, मां का शव मिला
  • परिवार ने सेना से सर्च ऑपरेशन तेज करने की मांग की

जबलपुर: Bargi Dam Accident : मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को बरगी डैम में क्रूज पलटने से हादसे में 9 लोगों की डूबकर मौत हो गई। वहीं कई लोग अभी भी लापता है। जिसकी SDRF की टीम तलाश कर रही है। ये हादसा कई परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला जख्म बन गया और इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर दिया।

मेरा बेटा विराज मुझे लौटा दो

Bargi Dam Accident वही इस बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज़ हादसे के बाद अब सबसे दर्दनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं। लोग अपने ही परिवार के लोगों को ढूंढते, रोते-बिलखते दिखाई दे रहें है। 5 साल का मासूम विराज अब भी लापता है। उसके रोते-बिलखते पिता ने सरकार ने गुहार लगाईं है कि ज़मीन आसमान एक कर दो, पर मेरा बेटा विराज मुझे लौटा दो, इस दर्दनाक हादसे में विराज की मां नीतू सोनी का शव बरामद हो चुका है, उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और डॉ. मोहन यादव से भी मदद की गुहार लगाई है।

Bargi Dam Accident उन्होंने मांग की है कि बांध की पूरी तरह सर्चिंग के लिए सेना उतारी जाए। रेस्क्यू टीम लगातार काम कर रही है, लेकिन विराज समेत कुछ लोग अब भी लापता हैं। हर गुजरता पल परिवार के लिए और भारी होता जा रहा है।

परिवार ने IBC24 को बताई पूरी आपबीती

परिजनों ने बताया कि स्थानीय लोगों के मना करने पर भी क्रूज़ चलाया गया। उन्होंने ये भी बताया कि झगड़ने पर लाईफ जैकेट दिए गए।

एक ही परिवार के पांच लोग डूबे

Bargi Dam Accident बरगी डैम क्रूज हादसे में दर्दनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस हादसे में तमिलनाडु के एक ही परिवार के पांच सदस्य इसकी चपेट में आ गए। त्रिचनापल्ली के रहने वाले कामराज आर, उनका बेटा, भतीजा उनकी पत्नी और भाभी समेत पांच लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि कामराज आर जबलपुर की आर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में कार्यरत थे और अपने परिवार के साथ घूमने के लिए बरगी डैम पहुंचे थे। खुशियों भरा यह सफर कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। कामराज के साथ काम करने वाले उनके साथियों ने बताया कि कामराज बेहद सरल और मिलनसार व्यक्ति थे। परिवार से उनका गहरा लगाव था और वे अक्सर अपने बच्चों के बारे में बातें किया करते थे। हादसे की खबर मिलते ही फैक्ट्री और उनके जानने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

क्रूज पायलट समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त

Bargi Dam Accident मुख्यमंत्री ने क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड एवं टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। इसके साथ ही होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है, जबकि रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर विभागीय जांच संस्थित की गई है। सीएम ने कहा कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शासन हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजे की घोषणा

घटना के बाद प्रशासन और सरकार ने तुरंत सक्रियता दिखाई है। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी मौके पर पहुंचे और स्पष्ट किया कि जब तक सभी लापता लोगों का पता नहीं चल जाता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा। उन्होंने क्रूज़ के अनफिट होने के आरोपों को खारिज करते हुए उच्च स्तरीय जांच की बात कही है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और प्रशासन हर संभव प्रयास में जुटा हुआ है कि लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजा जा सके।

ये भी पढ़ें

 

बरगी डैम हादसा कैसे हुआ?

क्रूज़ पलटने से यह हादसा हुआ, जिसमें कई लोग डूब गए।

अब तक कितने लोगों की मौत हुई है?

अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

क्या बचाव कार्य अभी जारी है?

हां, SDRF और अन्य टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

विराज कौन है और क्यों चर्चा में है?

विराज 5 साल का बच्चा है जो इस हादसे के बाद से लापता है, उसके पिता की भावुक अपील चर्चा में है।

हादसे में लापरवाही के क्या आरोप हैं?

आरोप हैं कि चेतावनी के बावजूद क्रूज़ चलाया गया और लाइफ जैकेट समय पर नहीं दी गई।